ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

नवनियुक्त शिक्षकों को जल्द मिलेगा ज्वाइनिंग लेटर, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी का ऐलान

NALANDA : शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि शिक्षक बहाली के चयनित सूबे के सभी अभ्यर्थियों को एक साथ ज्वाइनिंग लेटर दिया जाएगा. इस काम में भले ही थोड़ी दे

नवनियुक्त शिक्षकों को जल्द मिलेगा ज्वाइनिंग लेटर, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी का ऐलान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA : शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि शिक्षक बहाली के चयनित सूबे के सभी अभ्यर्थियों को एक साथ ज्वाइनिंग लेटर दिया जाएगा. इस काम में भले ही थोड़ी देरी हो रही है, लेकिन सभी काम दुरुस्त किये जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि जल्द ही नियुक्ति पत्र देने की तैयारी अपने अंतिम चरण में है. बता दें कि शिक्षा मंत्री बुधवार को यह आश्वासन चयनित अभ्यर्थियों के समूह को दिया. वो जदयू के 15 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने बिहारशरीफ गए हुए थें हुए वहीं उक्त बातें कही. इस दौरान शिक्षक बहाली में चयनित दर्जनों अभ्यर्थियों ने उन्होंने मुलाक़ात की.


अभ्यर्थियों ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा मंत्री बिहार शरीफ के अंबेर मोहल्ला स्थित चिल्ड्रेन पार्क में उपस्थित थे. उसी दौरान अभ्यर्थियों ने मंत्री को अपना मांग पत्र सौंपा.अभ्यर्थियों ने यह भी बताया कि नियुक्ति पत्र देने की मांग को लेकर दो दिन पहले ही रणनीति बनाई गई थी. उस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी ने ऐलान कर दिया था कि 29 नवंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान पटना के गर्दनीबाग घटनास्थल पर विशाल आंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा.


वहीं इस दौरान हजारों की संख्या में चयनित अभ्यर्थी पटना पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेंगे. मंत्री से मिलने वाला शिष्टमंडल में प्रियदर्शनी कुमारी, सोनी कुमारी, राजकुमार, अमरेन्द्र सुमन, राजेश कुमार तथा अन्य कई अभ्यर्थी शामिल थे.

टैग्स