ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

बिहार को मिले 1605 नए दारोगा, पहली बार पासिंग आउट परेड में शामिल हुईं 615 महिला SI

NALANDA : बिहार पुलिस अकादमी ने 615 महिला समेत कुल 1605 दारोगा दिए. पुलिस महकमा में ये पहला मौका है, जब इतनी बड़ी तादाद में एक साथ महिला दारोगा निकली हैं. आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार को मिले 1605 नए दारोगा, पहली बार पासिंग आउट परेड में शामिल हुईं 615 महिला SI
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : बिहार पुलिस अकादमी ने 615 महिला समेत कुल 1605 दारोगा दिए. पुलिस महकमा में ये पहला मौका है, जब इतनी बड़ी तादाद में एक साथ महिला दारोगा निकली हैं. आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने भव्य कार्यक्रम के दौरान इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. 


अकादमी के कैंपस में ट्रेंड सब इंस्पेक्टरों के पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मौके पर मुख्य अतिथि रहे. उन्होंने राजगीर स्थित बिहार पुलिस एकेडमी में आयोजित पास आउट कार्यक्रम में भाग लिया. सीएम की मौजूदगी में सभी नए दारोगा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. 


गौरतलब है कि 27 वर्षों बाद यहां पासिंग आउट परेड की सलामी मुख्‍यमंत्री ने ली है. बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया. इससे पहले 1994 में तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने पटना के गांधी मैदान में सब इंस्‍पेक्‍टर के पासिंग आउट परेड की सलामी ली थी. उस समय केवल 53 महिला अधिकारी थीं. 

टैग्स