ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार : इंटर में फर्स्ट आया जेल में बंद यौन शोषण का दोषी, जज ने कहा- B.Sc में एडमिशन करा लो, कॉपी-किताब लाने का दिया निर्देश

NALANDA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जिले से एक और ऐसी घटना सामने आई है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. दरअसल नालंदा में यौन शोषण का एक दोषी बिहार इंटर की परीक्षा में फर

बिहार : इंटर में फर्स्ट आया जेल में बंद यौन शोषण का दोषी, जज ने कहा- B.Sc में एडमिशन करा लो, कॉपी-किताब लाने का दिया निर्देश
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जिले से एक और ऐसी घटना सामने आई है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. दरअसल नालंदा में यौन शोषण का एक दोषी बिहार इंटर की परीक्षा में फर्स्ट आया है. उसकी योग्यता को देखते हुए जज ने आगे की पढ़ाई कराने का आदेश दिया है. साथ ही उस युवक को सजा की शर्तों में विशेष छूट दी गई है. 


मामला नालंदा जिले का है, जहां यौन शोषण के मामले में जेल में बंद एक दोषी को सजा की शर्तों में विशेष छूट दी गई है. दरअसल यह छूट उसे पढ़ाई के कारण मिला है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वार्षिक इंटर परीक्षा में 70 प्रतिशत अंक हासिल करने के बाद जज ने इस युवक को पटना विशेष गृह नहीं भेजने का निर्देश दिया है. जज के इस सराहनीय फैसले के बाद यह युवक बिहारशरीफ के पर्यवेक्षण गृह में रहकर ही अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर करेगा. 


गौरतलब हो कि पिछले साल ही मई महीने में कोरोना काल के दौरान किशोर न्याय परिषद के प्रधान दंडाधिकारी मानवेंद्र मिश्र ने एक नाबालिग का यौन शोषण करने के मामले में दोषी पाए गए दो किशोरों को तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई थी. शेष सजा काटने के लिए दोनों को बिहारशरीफ पर्यवेक्षण गृह से पटना विशेष गृह भेजे जाने का प्रावधान है. 


हालांकि किशोर की प्रतिभा को देखते हुए जज ने उसके बेहतर भविष्य के लिए उसे बिहारशरीफ पर्यवेक्षण गृह में रहने की इजाजत दे दी है. साथ ही बीएससी की पढ़ाई जारी रखने की छूट दे दी. जज ने किशोर के आग्रह पर पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक को उसका दाखिला नालंदा कॉलेज में कराने और कोर्स बुक, कॉपी, कलम की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है.