ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

बिहार : घर में घुसकर युवक को खून से लथपथ कर गए बदमाश, शव देख बहन की निकली चीख

NALANDA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी

बिहार : घर में घुसकर युवक को खून से लथपथ कर गए बदमाश, शव देख बहन की निकली चीख
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल बना हुआ है। 


मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के सोसंदी गांव में शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। करीब तीन बजे जब बहन अपने भाई के कमरे का पंखा बंद करने के लिए उठी तो खून से लथपथ शव देख उसकी चीख निकल गई। फिर परिवार के अन्य सदस्यों व पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। मृतक युवक जतन तांती का 19 वर्षीय पुत्र हराधन उर्फ आर्यन है। घटना के संबंध में पड़ोसी ने बताया कि युवक घर में ही रात में सोया हुआ था, तभी 3:00 बजे के करीब घर से रोने की आवाजें आने लगीं। घर जाकर देखा तो युवक कमरे के अंदर खून से लथपथ मृत पड़ा हुआ था। 


बताया जा रहा है कि,युवक के गर्दन समेत सिर के अलग-अलग हिस्सों में कई बार धारदार हथियार से जख्म किया गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों के द्वारा घर में घुसकर हत्या कर दी गई है। मृतक के भाई रितेश ने बताया कि उसका भाई घर में ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ने का काम करता था। 12वीं पास करने के उपरांत वह ग्रेजुएशन में पढ़ाई कर रहा था। इस घटना के बाद परिजनों की चीत्कार गांव में गूंज रही है। मृतक दो भाई एवं दो बहनों में दूसरे नम्बर पर था।


आपको बताते चलें कि, युवक शुक्रवार की रात पड़ोस में ब्रह्म भोज में शामिल होकर करीब 10:00 बजे घर लौटा था और अपने कमरे में सोने चला गया था। अपराधियों ने इतने शातिर तरीके से घटना को अंजाम दिया कि घर में सोए सदस्यों को इसकी भनक तक नहीं लगी। रहुई थाने के प्रभारी थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि डॉग स्क्वायड एवं एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।