ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बिहार : चोरी के आरोप में युवक के साथ भीड़ ने की मारपीट; छत पर उठाकर ले गए..लिटाकर लाठी-डंडों से पीटा

NALANDA : बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां मॉब लॉन्चिंग में एक युवक को बुरी तरह से पिट - पीटकर घायल कर दिया गया है

बिहार : चोरी के आरोप में युवक के साथ भीड़ ने की मारपीट; छत पर उठाकर ले गए..लिटाकर लाठी-डंडों से पीटा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA  : बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां मॉब लॉन्चिंग में एक युवक को बुरी तरह से पिट - पीटकर घायल कर दिया गया है। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित ने बताया कि 25 की संख्या में आए लोग उसे छत पर उठाकर ले गए और लिटाकर लाठी-डंडों से पीटा। यह मामला तेलमर थाना इलाके के बनगछा गांव का है। इस मामले में युवक पर चोरी का आरोप लगाया गया है। 


वहीं, इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए संजय सिंह ने बताया है कि - वह अपने गांव से बनगछा गांव जा रहा था। उसके पास 1 लाख 12 सौ रुपए कैश थे। वो ये पैसे बनगछा गांव के रहने वाले लीला बिंद को देने जा रहा था। इस दौरान करीब 25 की संख्या में लोगों ने घेर लिया। फिर घर की छत पर ले जाकर जमकर पिटाई की। वे लाठी-डंडों से पिटाई करते रहे। साथ ही पॉकेट में रखें रुपए, सोने की चेन और अंगूठी को भी छीन ली। इसके बाद जख्मी होकर बेहोश हो गया।


इसके बाद तेलमर थाने को इस बात की सूचना मिली। फिर तेलमर पुलिस मौके पर पहुंची। जख्मी संजय सिंह को इलाज के लिए कल्याण बिगहा अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी संजय सिंह अक्सर चोरी किया करता था। इसी की वजह से पिटाई हुई है।


इधर, इस घटना को लेकर तेलमर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि चोरी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने पिटाई की है। पूर्व से ही संजय सिंह अपराधी प्रवृत्ति का रहा है। तेलमर थाने के 2 मामलों में पिछले 3 सालों से संजय सिंह फरार चल रहा था। पुलिस अभिरक्षा में इलाज के बाद संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया है। वहीं, दिए गए आवेदन में मामला दर्ज कर पुलिस पिटाई करने वाले ग्रामीणों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। सभी लोग गांव छोड़ फरार हो गए हैं।