ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: सिलेंडर में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे, खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में आग लगने एक ही परिवार के तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए। झुलसे लोगों में पति-पत्नी और उनकी बेटी शामिल हैं। इस घटना

बिहार: सिलेंडर में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे, खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में आग लगने एक ही परिवार के तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए। झुलसे लोगों में पति-पत्नी और उनकी बेटी शामिल हैं। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, मानपुर थाना क्षेत्र के सरबहदी गांव के एक घर में मंगलवार को रसोई गैस सिलेंडर से अचानक आग लग गई, जिससे एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गए। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और किसी तरह से आग पर काबू पाया। ती झुलसे लोगों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।


झुलसे लोगों की पहचान सरबहदी गांव निवासी गोरे लाल, उसकी पत्नी पूनम देवी और बेटी नीतू कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोरेलाल की पत्नी पूनम घर मे लकड़ी पर खाना बना रही थी और पास में रखे रसोई गैस सिलेंडर का नॉब खुला था, जिसके कारण अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई और देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता