ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

अनियंत्रित बाइक ने पुलिस जीप में मारी टक्कर, दो फरार, एक गिरफ्तार

NALANDA : नालंदा जिले में गोईठवा पुल के पास एक अनियंत्रित बाइक ने पुलिस जीप में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी की बाइक जीप में फंस गई. वहीं इस घटना में एक पदाधिकारी के घायल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : नालंदा जिले में  गोईठवा पुल के पास एक अनियंत्रित बाइक ने पुलिस जीप में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी की बाइक जीप में फंस गई. वहीं इस घटना में एक पदाधिकारी के घायल होने की बात बताई जा रही है. 


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से अचानक एक अनियंत्रित बाइक आई और सामने खड़ी पुलिस जीप में टक्कर मार दी जिससे जीप में बैठे एक पदाधिकारी घायल हो गए. घायल ने बताया कि बाइक पर तीन लोग सवार थे जिसमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया तो वहीं दो अन्य लोग भागने में सफल रहे. 


फिलहाल पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है और अन्य दो लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है. पुलिस पकड़ाए व्यक्ति का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है. उधर घायल पदाधिकारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अभी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.