ब्रेकिंग
CM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

नालंदा में बदमाशों ने युवक को सरेआम सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वीडियो किया वायरल

NALANDA : हिलसा से क्रिकेट खेलने तेल्हाड़ा जा रहे एक युवक को बदमाशों ने सरेआम सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और युवक अपनी रिहाई की भीख मांगता रहा. इतना ही नहीं बदमाशों ने पीटाई का वी

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

NALANDA : हिलसा से क्रिकेट खेलने तेल्हाड़ा जा रहे एक युवक को बदमाशों ने सरेआम सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और युवक अपनी रिहाई की भीख मांगता रहा. इतना ही नहीं बदमाशों ने पीटाई का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया. 

वायरल वीडियो में दिख रहा युवक हिलसा थाना के कृष्णा विगहा गांव निवासी अनिल सिंह का बेटा आनन्द कुमार है. बताया जा रहा है कि आनंद शुक्रवार की शाम क्रिकेट खेलने तेल्हाड़ा जा रहा था, तभी हिलसा-एकंगरसराय मुख्य मार्ग में रामभवन के पास बाईक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया और सड़कों पर सरेआम दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगा.

कुछ बदमाश पिटाई कर रहा थे तो कुछ उसका वीडियो बना रहा था. वीडियो में आनंद हाथ जोड़कर छोड़ देने की भीख मांगता रहा और सदा के लिये हिलसा छोड़ देने की विनती कर रहा है. पर इसके बाबजूद भी बदमाश पीटाई करते रहे. काफी देर बाद जब आनंद सड़क पर गिर गया तो बदमाशों ने उसकी अंगूठी, लॉकेट सहित अन्य सामान लेकर चलते बने. 

जिसके बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.  फिलहाल थाने में इसकी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. डीएसपी मो. इम्तियाज अहमद ने कहा कि ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में अभी तक नहीं आया है. फ़िलहाल मामले की जांच वायरल वीडियो के आधार पर होगी और बदमाशों पर कार्रवाई की जाएगी.


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता