ब्रेकिंग
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘नीतीश के हटने के बाद NDA की राजनीतिक जमीन खिसकी’, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का दावा✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘नीतीश के हटने के बाद NDA की राजनीतिक जमीन खिसकी’, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का दावा✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

नालंदा में अपराधियों का तांडव, ऑटो रुकवा कर नानी-नतिनी को मारी गोली, नतिनी की मौके पर मौत

NALANDA: नालंदा में चलती ऑटो को रुकवाकर नानी और नतिनी को गोली मार दी। जिससे नतिनी की मौक पर ही मौत हो गयी। जबकि नानी गंभीर रूप से घायल हो गयी है। घटना नालन्दा के थरथरी थाना क

नालंदा में अपराधियों का तांडव, ऑटो रुकवा कर नानी-नतिनी को मारी गोली, नतिनी की मौके पर मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA:  नालंदा में चलती ऑटो को रुकवाकर नानी और नतिनी को गोली मार दी। जिससे नतिनी की मौक पर ही मौत हो गयी। जबकि नानी गंभीर रूप से घायल हो गयी है। घटना नालन्दा के थरथरी थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव की है जहां अपराधियों ने जबरन ऑटो रुकवाया और नानी-नतिनी को गोली मार दी। 


मृतका चंडी थाना क्षेत्र के राजन विगहा गांव निवासी राजीव कुमार की पत्नी पूजा भारती है। वही घायल नानी की पहचान राधे श्याम की पत्नी मालती देवी के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि वेन से ऑटो पर सवार होकर नानी और नतिनी राजन विगहा जा रही थी तभी थरथरी थाना क्षेत्र के दादूपुर के पास अज्ञात बदमाशों ने जबरन ऑटो को रुकवाया और दोनों को गोली मार दी। 


गोली लगने से नतिनी की मौके पर मौत हो गयी जब कि नानी गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन-फानन में लोग दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां नतिनी पूजा भारती को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल नानी मालती देवी को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया की घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है।