ब्रेकिंग
पत्नी और ससुराल वालों पर पति ने लगाया प्रताड़ना और जमीन हड़पने का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार पटना में चुनावी सभा के दौरान 'विजय थलापति' कहने पर युवक पर भड़के मनोज तिवारी, जन सुराज के समर्थन में नारे लगाने पर हुआ हंगामाभाई के जेल जाने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं-तेज प्रताप की गिरफ्तारी..सम्राट सरकार की तानाशाहीकोर्ट के आदेश पर दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव, मंत्री से पैसा खाने का आरोप सम्राट चौधरी को 'सड़क छाप गुंडा' कहे जाने पर भड़के रोहित सिंह, कहा..तेजस्वी यादव खुद 'लफुआ' हैपत्नी और ससुराल वालों पर पति ने लगाया प्रताड़ना और जमीन हड़पने का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार पटना में चुनावी सभा के दौरान 'विजय थलापति' कहने पर युवक पर भड़के मनोज तिवारी, जन सुराज के समर्थन में नारे लगाने पर हुआ हंगामाभाई के जेल जाने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं-तेज प्रताप की गिरफ्तारी..सम्राट सरकार की तानाशाहीकोर्ट के आदेश पर दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव, मंत्री से पैसा खाने का आरोप सम्राट चौधरी को 'सड़क छाप गुंडा' कहे जाने पर भड़के रोहित सिंह, कहा..तेजस्वी यादव खुद 'लफुआ' है

Bihar News: बिहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नदी में तीन बच्चे डूबे

Bihar News: नालंदा के दीपनगर में मां काली की प्रतिमा विसर्जन से पहले पंचाने नदी में स्नान के दौरान तीन नाबालिग बच्चे तेज धार में बहकर डूब गए। SDRF की टीम बच्चों की तलाश में जुटी है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के हथियाखाड़ के पास शुक्रवार को मां काली की प्रतिमा विसर्जन से पहले बड़ा हादसा हो गया। प्रतिमा विसर्जन की तैयारी के दौरान स्नान करने गए तीन नाबालिग बच्चे पंचाने नदी की तेज धार में बहकर डूब गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूजा समिति के सदस्य आरती में व्यस्त थे, तभी कुछ बच्चे नदी में नहाने चले गए। इस दौरान चार बच्चे तेज बहाव में बहने लगे, जिनमें से एक किसी तरह तैरकर बाहर आ गया, लेकिन तीन अन्य गहरे पानी में डूब गए।


डूबे बच्चों की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के झींगनगर मोहल्ला निवासी मंदीप, सागर और मोहित के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई।


दीपनगर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रतिमा विसर्जन के लिए कोसुक में निर्धारित स्थल बनाया गया था, लेकिन झींगनगर पूजा समिति ने हथियाखाड़ के पास ही विसर्जन करने का निर्णय लिया। इसी दौरान यह हादसा हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया गया। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से लापता बच्चों की तलाश में जुटी है। घटनास्थल पर अब भी अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता