ब्रेकिंग
मुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रतामुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता

नालंदा: कोविड आइसोलेशन सेंटर से फरार हुईं महिला कैदी, मची अफरा-तफरी, सुरक्षाकर्मियों पर होगी कार्रवाई

NALANDA: कोविड आइसोलेशन सेंटर से महिला कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर महिला फरार हो गयी। जिससे सेंटर पर अफरा-तफरी मच गयी। इसकी जानकारी मिलते

नालंदा: कोविड आइसोलेशन सेंटर से फरार हुईं महिला कैदी, मची अफरा-तफरी, सुरक्षाकर्मियों पर होगी कार्रवाई
Santosh Singh
2 मिनट

NALANDA: कोविड आइसोलेशन सेंटर से महिला कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर महिला फरार हो गयी। जिससे सेंटर पर अफरा-तफरी मच गयी। इसकी जानकारी मिलते ही सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के वियवानी स्थित बीड़ी श्रमिक अस्पताल में बने कोविड आइसोलेशन सेंटर की है। इस मामले पर हिलसा डीएसपी कृष्ण कुमार ने कहा कि दोषी सुरक्षा कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। 



नालंदा के दीपनगर के वियवानी स्थित बीड़ी श्रमिक अस्पताल को कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए कोविड आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है। जहां उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कोविड आइसोलेशन सेंटर से कोरोना पॉजिटिव एक महिला कैदी सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर भाग गयी। महिला को नगरनौसा थाना पुलिस ने मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया था। महिला की कोर्ट में पेशी के बाद कोरोना जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव मिली। जिसके बाद महिला को कोविड आइसोलेशन सेंटर ले जाया गया लेकिन महिला वहां से फरार हो गयी। 



कोरोना पॉजिटिव महिला के भागने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। इसकी जानकारी मिलते ही सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। कुछ जवान सड़कों पर तो कुछ आइसोलेशन सेंटर की खाक छानते रहे लेकिन वो किसी के हाथ नहीं आई। इस मामले में हिलसा डीएसपी कृष्ण कुमार ने कहा कि महिला बंदी सुशीला देवी को मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद कोविड टेस्ट कराने पर वह पॉजिटिव मिली। फिर महिला को बीड़ी श्रमिक अस्पताल के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया था। डीएसपी ने कहा कि दोषी सुरक्षा कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।