ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

कोरोना काल में नई शिक्षा नीति पर चर्चा, केदार पांडे बोले.. शिक्षकों को लेकर स्पष्टता जरूरी है

PATNA : केंद्र सरकार ने भले ही नई शिक्षा नीति की घोषणा कर दी हो लेकिन शिक्षकों को लेकर इसमें बहुत सी बातें स्पष्ट नहीं है। इसकी स्पष्टता को लेकर आज बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ न

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : केंद्र सरकार ने भले ही नई शिक्षा नीति की घोषणा कर दी हो लेकिन शिक्षकों को लेकर इसमें बहुत सी बातें स्पष्ट नहीं है। इसकी स्पष्टता को लेकर आज बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने गूगल मीट पर एक परिचर्चा का आयोजन किया। इस परिचर्चा में संघ के अध्यक्ष केदारनाथ पांडे ने कई बिंदुओं पर अपने विचार रखे हैं।


केदारनाथ पांडे ने विस्तार से नई शिक्षा नीति की खूबियों एवं खामियों पर प्रकाश डाला। इस चर्चा के मूल में माध्यमिक स्तर की शिक्षा नीति रही। केदारनाथ पांडे ने कहा कि इस नई शिक्षा नीति में कुछ अच्छी अच्छी बातें भी कही गई हैं परन्तु उनके क्रियान्वयन का स्वरूप क्या होगा यह स्पष्ट नहीं किया गया है. खास कर शिक्षकों की नियुक्ति, वेतनमान एवं सेवाशर्त क्या होगा, इसकी भी कुछ स्पस्ट रूप रेखा दिखाई नहीं दे रही है।विद्यालयों के देख रेख के लिए बनने वाली समितियों में भी स्थानीय राजनीतिक हस्तक्षेप की प्रबल संभावना है।जो विद्यालयों के संचालन को प्रभावित कर सकता है।


केदारनाथ पांडे ने कहा कि यह शिक्षा नीति ड्राप आउट को कम करने की बात तो करती है पर इसके लिए कोई ठोस कार्यक्रम की चर्चा नहीं है।इस नीति से ऐसा लगता है कि गरीब एवं मध्यम वर्ग के लड़के उच्च शिक्षा से कही वंचित न हो जाए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता कुमार अर्णज ने किया।