ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

नगर विकास में 5 हजार से ज्यादा पदों पर होगी बहाली, तैयारी में जुटा विभाग

PATNA : राज्य सरकार द्वारा 117 नए शहरी निकायों के गठन को मंजूरी दी गई थी, जिसके बाद अब बिहार में शहरीकरण को बढ़ावा देने की कवायद शुरू हो गई है. राज्य के शहरी निकायों में करीब

नगर विकास में 5 हजार से ज्यादा पदों पर होगी बहाली, तैयारी में जुटा विभाग
Anamika
2 मिनट

PATNA : राज्य सरकार द्वारा 117 नए शहरी निकायों के गठन को मंजूरी दी गई थी, जिसके बाद अब बिहार में शहरीकरण को बढ़ावा देने की कवायद शुरू हो गई है. राज्य के शहरी निकायों में करीब साढ़े 5 हजार पदों पर नई बहाली की तैयारी हो रही है. 

इसके लिए विभाग में तैयारी में जुट गया है. नए निकायों के लिए स्टाफ का खाका भी तैयार किया गया है. कलर्क से लेकर इंजीनियर तक की बहाली की जरुरत हैं.  अभी तक शहरी निकायों की संख्या राज्य में 142 थी, मगर अब नए निकायों को मंजूरी के बाद यह संख्या बढ़कर 259 हो गई है. जिसके गठन की प्रक्रिया चल रही है. 

विभाग की कोशिश है कि शहरी निकायों को पर्याप्त स्टाफ दिया जाए ताकि वहां सुगमता से काम हो सके. निकायों के लिए स्टाफ का खाका  नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतें  के हिसाब से किया जा रहा है. नए नगर निगमों में कार्यपालक पदाधिकारी, सिटी मैनेजर, अपर और लोअर डिवीजन क्लर्क के अलावा स्वच्छता, स्वास्थ्य, वेटरनरी, इलेक्ट्रिकल से जुड़े पदों पर तैनाती होनी है. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संविदा पर बहाल किए जाएंगे.