ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, जनजीवन प्रभावित

PATNA CITY: पटनासिटी अनुमंडल के फतुहां और दनियावां प्रखंड में लोकाईन और महतमाइन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वही दरधा नदी और पुनपुन नदी का जलस्तर भी पिछले 24 घंटे में बढ़ा

नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, जनजीवन प्रभावित
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA CITY: पटनासिटी अनुमंडल के फतुहां और दनियावां प्रखंड में लोकाईन और महतमाइन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वही दरधा नदी और पुनपुन नदी का जलस्तर भी पिछले 24 घंटे में बढ़ा है। इन नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से फतुहां प्रखंड के मानसिंगपुर पंचायत और अलावलपुर पंचायत के दर्जनों गावों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इलाके में हर तरफ पानी ही पानी दिख रहा है। जिससे यहां रहने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इलाके के लोग मदद की मांग कर रहे हैं। 

नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, जनजीवन प्रभावित


फतुहां-चंदासी रोड स्थित दरधा नदी पर बने पुल पर 5 फीट पानी चढ़ चुका है। बाढ़ के पानी बाकरचक गांव के कई घरों में भी घुस गया है। लोग घर के छतों पर अपना आश्रय बना चुके हैं। वही मवेशियों को सड़क पर रखा गया है। अमुमन यही हालात अलाबलपुर से गौरीचक की है। जहां एक किलोमीटर तक के सड़क पर पानी चढ़ा हुआ है। जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। 


नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, जनजीवन प्रभावित


सैदनपुर, मानसिंगपुर और ऐनियो गांव में अब भी बाढ़ का कहर देखा जा रहा है। यहां कई घरों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। इसके अलावे दर्जनों गांवों के हजारों एकड़ में लगी धान की फसले पानी में डूबकर नष्ट हो गयी है। अभी भी लगातार पानी बढ़ता जा रहा है। जिससे ग्रामीण काफी दहशत में हैं। 


नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, जनजीवन प्रभावित


दनियावां में लोकाइन नदी का जलस्तर बढ़ने से होरीलविघा गांव के पास NH- 30 A पर भी बाढ़ का पानी दो फीट से ज्यादा होने के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर बाइक की सवारी कर रहे हैं। इस दौरान कई बाइक सवार पानी भरे गड्ढे में फंसकर बीच सड़क पर गिरते नजर आए। 


नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, जनजीवन प्रभावित


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस दौरान कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है वही गिरने से कई लोग घायल भी हुए हैं। बीते मंगलवार से परिचालन पर रोक लगाया गया था और दो सुरक्षाकर्मियों की तैनाती पुल के पास की गयी थी लेकिन आज बारिस के कारण पुल के पास सुरक्षाकर्मी नहीं दिखे। जिसके कारण लोग सड़क पर फिर से सवारी करने लगे। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।


नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, जनजीवन प्रभावित

नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, जनजीवन प्रभावित

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता