ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव: पहले राउंड में बीजेपी के नवल किशोर 2 वोटों से आगे, RJD उम्मीदवार से कांटे की टक्कर✦इंदिरा आवास के लिए मांगी थी 8 हजार घूस, बख्तियारपुर के पूर्व प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक दोषी करार, 4 साल की सजा✦Bihar News: भ्रष्ट डीएसपी घूस लेते गिरफ्तार, पकड़े जाने के बाद जमीन पर गिरकर रोने लगे...✦दरभंगा में खुला जन सुराज का खाता: शिक्षक MLC सीट पर JSP के डॉ. सुरेश प्रसाद राय जीते, आधिकारिक घोषणा बाकी✦ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश✦बिहार MLC चुनाव: पहले राउंड में बीजेपी के नवल किशोर 2 वोटों से आगे, RJD उम्मीदवार से कांटे की टक्कर✦इंदिरा आवास के लिए मांगी थी 8 हजार घूस, बख्तियारपुर के पूर्व प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक दोषी करार, 4 साल की सजा✦Bihar News: भ्रष्ट डीएसपी घूस लेते गिरफ्तार, पकड़े जाने के बाद जमीन पर गिरकर रोने लगे...✦दरभंगा में खुला जन सुराज का खाता: शिक्षक MLC सीट पर JSP के डॉ. सुरेश प्रसाद राय जीते, आधिकारिक घोषणा बाकी✦ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश

नदी में नहाने गया युवक डूबा, खोजबीन में जुटे गांव के लोग

NAWADA : नवादा में नारदीगंज के पनचाने नदी में चार दोस्तों ने नहाने के लिए नदी में छलांग लगाया था जिसके बाद एक युवक की नदी में डूबने की खबर सामने आई. इस खबर से गांव के लोगों में हड़क

नदी में नहाने गया युवक डूबा, खोजबीन में जुटे गांव के लोग
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : नवादा में नारदीगंज के पनचाने नदी में चार दोस्तों ने नहाने के लिए नदी में छलांग लगाया था जिसके बाद एक युवक की नदी में डूबने की खबर सामने आई. इस खबर से गांव के लोगों में हड़कंप मच गया है. 


वहीं ग्रामीण प्रदीप कुमार ने बताया कि वरियों गांव निवासी नीतीश कुमार का पुत्र अंकित कुमार घर से खाना खाकर खेलने निकला था. गांव के तीन लड़कों के साथ उसने पनचाने नदी में नहाने के लिए छलांग लगा दी. तीन युवक तो किसी तरह निकल गए लेकिन 12 वर्षीय अंकित का कोई पता नहीं चला. 


वहीं प्रदीप कुमार ने ये भी बताया कि इन दिनों बारिश के लगातार होने से नदी में पानी बढ़ गया है और परिवार के लोग काफी चिंता में हैं. वहीं युवक के डूबने के बाद नारदीगंज थाना को सूचना दे दी गई है. मौके पर नारदीगंज थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंच गई है. युवक की खोजबीन जारी है. जैसे-जैसे समय बीत रहा वैसे परिवार वालों की चिंता बढ़ते जा रही है!

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता