ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

नदी में डूबकर तीन बहनों की मौत, गांव में पसरा मातम

ARARIA: इस वक्त की बड़ी खबर अररिया जिले से आ रही है, जहां परमान नदी में डूबने से 3 युवतियों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजनों के बीच चीख-पुखार म

नदी में डूबकर तीन बहनों की मौत, गांव में पसरा मातम
First Bihar
2 मिनट

ARARIA: इस वक्त की बड़ी खबर अररिया जिले से आ रही है, जहां परमान नदी में डूबने से 3 युवतियों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजनों के बीच चीख-पुखार मच गया है। 


घटना अररिया के बैरगाछी थाना OP के रामपुर मोहनपुर गांव की है। यहां नदी पार करने के दौरान 3 युवती की मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीण और परिजनों ने बताया कि ये युवती हर रोज़ मकई लेने के लिए नदी पार कर जा रही थी। इसी दौरान 2 बहने डूबने लगी। दोनों को बचाने में तीसरी बहन भी नदी में कूद पड़ी और तीनों बहनों की डूबकर मौत हो गई। 


आनन-फानन में ग्रामीणों ने शव को नदी से बाहर निकाला। घटना के बाद गांव में भीड़ उमड़ पड़ी है। वहीं, सूचना मिलने के बाद अररिया सीओ मौके पर पहुंच गए हैं। घटना को लेकर अररिया SDM ने बताया कि तीनों को पोस्टमार्टम कराने के बाद आपदा राशि दे दी जाएगी। 

टैग्स