ब्रेकिंग
बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला

नदी में स्नान करने गई 3 बच्चियों की डूबने से मौत, गांव में मातम का माहौल

SAHARSA : बिहार के सहरसा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां 3 बच्चियों की डूबने से मौत की खबर सामने आ रही है। जबकि एक ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली। चारों लड़कियां

नदी में स्नान करने गई  3 बच्चियों की डूबने से मौत, गांव में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAHARSA : बिहार के सहरसा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां 3 बच्चियों की डूबने से मौत की खबर सामने आ रही है। जबकि एक ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली। चारों लड़कियां नदी में नहाने गई थी। तभी यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास में भी चिख्तार मची हुई है। 


जानकारी के मुताबिक, सहरसा में पोखरा में डूबने से मौत की घटना सामने आयी है। यहां पोखर में स्नान करने के दौरान 4 बच्चियां डूब गई, जिसमें से तीन की मौत हो गयी।जबकि एक बच्ची ने तैर कर अपनी जान बचा ली और घर आकर परिजन को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। यह मामला महिषी प्रखंड अंतर्गत मनोवर वार्ड नं 14 का है। जहां से पुलिस ने तीनों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 


बताया जा रहा है कि, इस घटना में मृत बच्ची की पहचान सरस्वती कुमारी है, जिसकी उम्र तकरीबन 10 वर्ष है। दूसरी बच्ची का नाम आंचल कुमारी है, जिसकी उम्र 9 साल है साथ ही तीसरी बच्ची का नाम राधा कुमारी है, जिसकी उम्र 11 साल बतायी जा रही है। यह सभी बच्ची अलग-अलग परिवार से है। ऐसे में इस घटना से गांव भर में मातम का माहौल कायम हो गया। 


उधर, इस घटना को लेकर  ग्रामीण तंजीर अहमद ने कहा कि ग्राम पंचायत मनोवर वार्ड नं 14 में 4 बच्चियां नदी किनारे पोखर में नहाने गई थी। उसी समय चारों स्नान करने के दौरान पोखर में गहरे पानी में चले गई। जिसकी वजह से तीन बच्चियां की पानी में डूबने से मौत हो गयी। एक बच्ची ने किसी तरह तैर कर बाहर निकली और घर आकर परिजनों को जानकारी दी। ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्ची के शव को पानी से निकाला और पोस्टमार्टम करवाने के लिए देर रात सहरसा ले आए। गुरुवार की सुबह में पोस्टमार्टम हुआ।