ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

नाबालिग लड़की से देह का धंधा कराने में दो महिला समेत तीन को 20 साल की कैद

PATNA : बहला फुसलाकर नाबालिग लड़की से जबर्दस्ती देह का धंधा कराने के जुर्म में दो महिला और एक युवक को पॉक्सो कोर्ट की विशेष अदालत ने मंगलवार को बीस-बीस वर्ष कैद और 12-12 हजार रुपया

नाबालिग लड़की से देह का धंधा कराने में दो महिला समेत तीन को 20 साल की कैद
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बहला फुसलाकर नाबालिग लड़की से जबर्दस्ती देह का धंधा कराने के जुर्म में दो महिला और एक युवक को पॉक्सो कोर्ट की विशेष अदालत ने मंगलवार को बीस-बीस वर्ष कैद और 12-12 हजार रुपया जुर्माना की सजा सुनायी है. यह मामला बाढ़ थाना क्षेत्र का है. नाबालिग लड़की को नीलम देवी बहला- फुसला कर लायी थी और उससे जबरदस्ती देह व्यापार कराती थी. मामला बाढ़ थाना में 12 मार्च 2019 को दर्ज किया गया था और तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी.


पटना एसएसपी के निर्देश पर स्पेशल टीम ने अनैतिक देह व्यापार में शामिल भोजपुर के आरा की रहने वाली महिला नीलम देवी, आरा के ही नगर थाना क्षेत्र के संजय कुमार और बाढ़ थाना क्षेत्र की महिला उषा देवी को गिरफ्तार किया था. स्पेशल टीम ने देह व्यापार के कोठे पर छापामारी कर वहां से नाबालिग लड़की को बरामद किया था.


गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश अवधेश कुमार ने आरोपित महिलाओं और युवक को पॉक्सो एक्ट, अनैतिक देह व्यापार अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत सजा सुनायी है.


पटना जिला की स्पीडी ट्रायल प्रभारी इंस्पेक्टर उमा सिंह ने बताया कि इस कांड को विशेष श्रेणी में रखा गया था और इस कांड का स्पीडी ट्रायल कराया गया. पॉस्को के विशेष लोक अभियोजक सुरेश चंद्र प्रसाद ने बताया कि इस मामले में आरोपितों के खिलाफ 14 अभियोजन गवाह पेश किया गया था. वहीं दूसरी ओर आरोपियों ने बचाव में 4 गवाह पेश किए थे.

टैग्स