ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

मुजफ्फरपुर SSP से मिलेंगी दिलमणि मिश्रा, नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में मांगी रिपोर्ट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले में कन्हौली विष्णुदत्त पंचायत के दिघरा रामपुर साह में नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है. महिला आयोग ने इस मामल

मुजफ्फरपुर SSP से मिलेंगी दिलमणि मिश्रा, नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में मांगी रिपोर्ट
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR :  मुजफ्फरपुर जिले में कन्हौली विष्णुदत्त पंचायत के दिघरा रामपुर साह में नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है. महिला आयोग ने इस मामले में पुलिस से पूरी रिपोर्ट मांगी है. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दालमणि मिश्रा 7 सितंबर को मुजफ्फरपुर के एसएसपी से मिलेंगी और इस मामले की पूरी जानकारी लेंगी.


मुजफ्फरपुर के दिघरा रामपुर गांव में डकैतों द्वारा नाबालिग लड़की को डाका डालने के दौरान अगवा कर लिया है. लड़की के परिजन दहशत में हैं. सही सलामत बच्ची की घर वापसी के साथ-साथ वे डकैतों की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे हैं. घरवाले अपनी बेटी की राह देख रहे हैं. इस मामले में पुलिस की लापरवाही को लेकर भी उनके ऊपर कई गंभीर आरोप लगे हैं.


मुजफ्फरपुर SSP से मिलेंगी दिलमणि मिश्रा, नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में मांगी रिपोर्ट


स्थानीय निवासी शंभू पांडेय का कहना है कि पुलिस संपर्क करने का कई बार प्रयास किया गया, लेकिन थाने के मोबाइल पर कॉल रिसीव नहीं हुआ. काफी देर बाद थानेदार से बात हुई तो उन्हें घटना की जानकारी दी. करीब ढाई बजे रात में पुलिस टीम पहुंची. हम लोगों ने पूरी घटना बताई. आपको बता दें कि इस मामले में चार घंटे तक एनएच जाम बच्ची की सकुशल बरामदगी की गई. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें