ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

स्टेशन पर महिला का शव मिलने का मामला, हाईकोर्ट ने सरकार से जिम्मेवार अधिकारियों पर हुई कार्रवाई का मांगा ब्यौरा

PATNA: पटना हाईकोर्ट ने मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर मृत महिला के शव मिलने के मामले पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को यह बताने को कहा कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्

स्टेशन पर महिला का शव मिलने का मामला, हाईकोर्ट ने सरकार से जिम्मेवार अधिकारियों पर हुई कार्रवाई का मांगा ब्यौरा
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  पटना हाईकोर्ट ने मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर मृत महिला के शव मिलने के मामले पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को यह बताने को कहा कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की गई है. 

चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति संजय करोल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने उक्त मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई कर रही है. कोर्ट ने राज्य सरकार को यह भी बताने को कहा कि इस तरह की आपदा से निपटने के लिए आखिर क्या नीति बनाई गई है. कोर्ट ने की गई कार्रवाई का ब्यौरा पेश करने का निर्देश दिया है.

 राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को यह बताया गया कि बच्चे के लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ दिया गया है. उल्लेखनीय है कि विगत 25 मई को मुजफ्फपुर रेलवे स्टेशन लॉकडाउन के दौरान एक मृत महिला का शव मिला था और उसी स्थान पर मृत महिला का छोटा बच्चा उसे उठाने का प्रयास कर रहा था. इसका वीडियो वायरल हुआ था. इस मामले पर आगामी 15 सितंबर को फिर सुनवाई की जाएगी.