ब्रेकिंग
‘राहुल मियां, आपको देश जान चुका है…’ नितिन नवीन के बाद रोहित सिंह का तीखा हमलातेजस्वी के ‘SDRF नाव में कट’ वाले आरोप पर BJP का करारा पलटवार, कहा- भ्रामक और निराधार है दावाBihar Raid News : भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, हाल में मुंबई में 1.65 करोड़ में खरीदी है प्रॉपर्टीपहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ प्राइवेट फोटो-वीडियो का खेल... कटिहार में साइबर पुलिस ने एक को दबोचाजमीन विवाद में सरपंच की दबंगई... परिवार को घर में कैद कर पीटा, ऐन वक्त पर पहुंची डायल-112 ने बचाया‘राहुल मियां, आपको देश जान चुका है…’ नितिन नवीन के बाद रोहित सिंह का तीखा हमलातेजस्वी के ‘SDRF नाव में कट’ वाले आरोप पर BJP का करारा पलटवार, कहा- भ्रामक और निराधार है दावाBihar Raid News : भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, हाल में मुंबई में 1.65 करोड़ में खरीदी है प्रॉपर्टीपहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ प्राइवेट फोटो-वीडियो का खेल... कटिहार में साइबर पुलिस ने एक को दबोचाजमीन विवाद में सरपंच की दबंगई... परिवार को घर में कैद कर पीटा, ऐन वक्त पर पहुंची डायल-112 ने बचाया

जमीन विवाद में सरपंच की दबंगई... परिवार को घर में कैद कर पीटा, ऐन वक्त पर पहुंची डायल-112 ने बचाया

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में जमीन विवाद को लेकर पंचायत के बहाने एक परिवार को बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप सरपंच और उसके बेटे पर लगा है। सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को मुक्त...

जमीन विवाद में सरपंच की दबंगई... परिवार को घर में कैद कर पीटा, ऐन वक्त पर पहुंची डायल-112 ने बचाया
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के मुशहरी प्रखंड में जमीन विवाद सुलझाने के नाम पर पंचायत बुलाना एक परिवार के लिए भारी पड़ गया. आरोप है कि जमालाबाद पंचायत के सरपंच रामप्रवेश और उनके बेटे मनीष कुमार ने परिवार के लोगों को अपने घर बुलाकर कमरे में बंद कर दिया और उनके साथ मारपीट की. कमरे से चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने डायल-112 को सूचना दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाकर पीड़ितों को बाहर निकाला.


घटना जमालाबाद पंचायत की बताई जा रही है. पीड़ित मुन्ना कुमार के अनुसार, उनके दादा के नाम की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद को सुलझाने के लिए सरपंच रामप्रवेश ने उन्हें बातचीत और पंचायत के लिए अपने घर बुलाया था. मुन्ना अपने भाई के साथ सरपंच के घर पहुंचे थे.


कागजात देखते ही विवाद बढ़ने का आरोप

पीड़ित के अनुसार, बातचीत के दौरान सरपंच ने जमीन से जुड़े कागजात मांगे. इसके बाद मुन्ना ने अपने घर फोन कर भाई की पत्नी को जमीन के दस्तावेज लेकर आने के लिए कहा. महिला जब कागजात लेकर सरपंच के घर पहुंची और दस्तावेज दिखाए गए तो विवाद बढ़ गया.


मुन्ना का आरोप है कि कागजात देखने के बाद सरपंच ने गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर सरपंच और उनके बेटे मनीष कुमार ने दोनों भाइयों को एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद दोनों के साथ डंडे से मारपीट करने का आरोप है.


बीच-बचाव करने पहुंची महिला से भी मारपीट

पीड़ित परिवार के अनुसार, कमरे से चीख-पुकार की आवाज सुनकर मुन्ना के भाई की पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची. आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट की गई. घटना की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को मिली तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.


ग्रामीणों ने जब कमरे के अंदर लोगों को बंद होने की जानकारी पाई तो डायल-112 को सूचना दी. सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाकर परिवार के लोगों को बाहर निकाला. इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.


पुलिस ने दर्ज की शिकायत, जांच शुरू

मामले की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची. मुशहरी थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि हंगामे और मारपीट की सूचना पर पुलिस बल को भेजा गया था. सभी जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


पीड़ित मुन्ना कुमार की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी सरपंच रामप्रवेश तथा उनके बेटे मनीष कुमार के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है. पुलिस पूरे मामले में आरोपों की जांच कर रही है.