ब्रेकिंग
बिहारशरीफ में शादीशुदा युवक की संदिग्ध मौत, ट्रांसफॉर्मर के पोल से लटका मिला शव; प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोपनशे में धुत डायल 112 चालक का तांडव, साइकिल-बाइक में मारी जोरदार टक्कर; युवक गंभीरबिहार के 17 लाख से ज्यादा पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, 30 सितंबर के बाद अटक सकती है 1100 रुपये की पेंशन; जान लें क्या है वजहबिहार में ‘गुंडा बैंक’ का आतंक: कर्ज नहीं चुकाने पर परिवार पर एसिड अटैक, पति-पत्नी समेत पांच लोग झुलसेदुर्गा पूजा से छठ तक बिहार-दिल्ली के बीच चलेंगी 120 से ज्यादा बसें, 8 से 16 घंटे में पूरा होगा सफर, जानें किरायाबिहारशरीफ में शादीशुदा युवक की संदिग्ध मौत, ट्रांसफॉर्मर के पोल से लटका मिला शव; प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोपनशे में धुत डायल 112 चालक का तांडव, साइकिल-बाइक में मारी जोरदार टक्कर; युवक गंभीरबिहार के 17 लाख से ज्यादा पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, 30 सितंबर के बाद अटक सकती है 1100 रुपये की पेंशन; जान लें क्या है वजहबिहार में ‘गुंडा बैंक’ का आतंक: कर्ज नहीं चुकाने पर परिवार पर एसिड अटैक, पति-पत्नी समेत पांच लोग झुलसेदुर्गा पूजा से छठ तक बिहार-दिल्ली के बीच चलेंगी 120 से ज्यादा बसें, 8 से 16 घंटे में पूरा होगा सफर, जानें किराया

मुजफ्फरपुर पहुंचे प्रवीण तोगड़िया, सीमांचल से घुसपैठियों को बाहर करने की उठाई मांग

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया मुजफ्फरपुर पहुंचे और सीमांचल में बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने की मांग की। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी जोर दिया।

बिहार न्यूज
प्रवीण तोगड़िया का बिहार दौरा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR:अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया बुधवार को मुजफ्फरपुर के खबड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिहार के सीमांचल क्षेत्रों में रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालना चाहिए।


तोगड़िया ने कहा कि अवैध घुसपैठ देश की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती है और सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए इस पर सख्ती से रोक लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनके पुराने मित्र और देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया है। 


तोगड़िया ने सरकार से सीमांचल इलाके में विशेष अभियान चलाने की मांग करते हुए कहा कि घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें वापस भेजा जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने भारतीय महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी जोर दिया और कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और मजबूत बनने की जरूरत है, ताकि वे समाज और देश के विकास में बड़ी भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम के दौरान संगठन के कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।