ब्रेकिंग
मधुबनी में दुर्गा पूजा कमिटी पर नियमों की अनदेखी का आरोप, डीजे और बार-बालाओं के डांस का वीडियो वायरल✦ध्रुव राठी का बड़ा खुलासा: इतना पैसा कमा लिया कि जिंदगीभर काम की जरूरत नहीं, जानिए कमाई का सोर्स✦दिल्ली से पटना पहुंचते ही तेजस्वी राघोपुर के लिए रवाना, नाव हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को करेंगे आर्थिक मदद✦गया में बेटे ने की ब्लड कैंसर पीड़ित पिता की हत्या! प्रेमिका के दबाव और जमीन विवाद की आशंका, आरोपी गिरफ्तार✦शराब माफिया पर कार्रवाई करने पहुँची पुलिस टीम पर हमला: भीड़ का फायदा उठाकर गिरफ्तार तस्कर को छुड़ा ले गईं महिलाएं✦मधुबनी में दुर्गा पूजा कमिटी पर नियमों की अनदेखी का आरोप, डीजे और बार-बालाओं के डांस का वीडियो वायरल✦ध्रुव राठी का बड़ा खुलासा: इतना पैसा कमा लिया कि जिंदगीभर काम की जरूरत नहीं, जानिए कमाई का सोर्स✦दिल्ली से पटना पहुंचते ही तेजस्वी राघोपुर के लिए रवाना, नाव हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को करेंगे आर्थिक मदद✦गया में बेटे ने की ब्लड कैंसर पीड़ित पिता की हत्या! प्रेमिका के दबाव और जमीन विवाद की आशंका, आरोपी गिरफ्तार✦शराब माफिया पर कार्रवाई करने पहुँची पुलिस टीम पर हमला: भीड़ का फायदा उठाकर गिरफ्तार तस्कर को छुड़ा ले गईं महिलाएं

मुजफ्फरपुर प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड: लाइसेंस रद्द होने के बाद जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, अस्पताल को किया सील

Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में आग लगने से छह मरीजों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया है। अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है और सुरक्षा मानकों व भवन नियमों की जांच जारी है।

Muzaffarpur Hospital Fire
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में हुए भीषण अग्निकांड में छह मरीजों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया, जबकि एक दिन पहले ही सिविल सर्जन ने अस्पताल का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया था।


हादसे के बाद प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। नगर निगम की प्रशासनिक और तकनीकी टीम अस्पताल भवन में पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज और सुरक्षा मानकों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा नियमों की गंभीर अनदेखी सामने आने की बात कही जा रही है।


सिविल सर्जन ने अस्पताल प्रबंधन और मालिक से इस लापरवाही पर कड़ा स्पष्टीकरण भी मांगा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


गौरतलब है कि गुरुवार सुबह अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। देखते ही देखते धुआं और आग की लपटें पूरे वार्ड में फैल गईं। उस समय आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीजों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। इस दर्दनाक हादसे में दम घुटने और झुलसने से छह मरीजों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता