ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

बारात आई, वरमाला भी हुई...फिर मंडप पर दुल्हन बोली- ऐसे कपड़े, तो शादी कैंसिल!

मुजफ्फरपुर में दुल्हन ने शादी से इनकार किया, क्योंकि दूल्हे के परिवार द्वारा लाए गए कपड़े उसे पसंद नहीं आए। जयमाला के बाद शुरू हुआ विवाद, पुलिस तक पहुंचा। अंततः 40 हजार रुपये लेकर मामला शांत हुआ।

बारात आई, वरमाला भी हुई...फिर मंडप पर दुल्हन बोली- ऐसे कपड़े, तो शादी कैंसिल!
User1
3 मिनट

आमतौर पर शादियों में लड़का-लड़की की जोड़ी, खाना-पीना और नाच-गाना चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार मामला कुछ और ही निकला। मुजफ्फरपुर के देवरिया थाना क्षेत्र के बंदी गांव में सोमवार की रात एक दुल्हन ने ऐसा हंगामा किया कि शादी ही कैंसिल हो गई। वजह? लड़के पक्ष की ओर से लाए गए कपड़े...


शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थीं। धूमधाम से बारात पहुंची, वरमाला भी हुई और बाराती भी खाना खाकर तृप्त हो गए। दूल्हा मंडप में पहुंच चुका था और शादी की रस्में शुरू होने वाली थीं। तभी दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पक्ष की ओर से लाए गए कपड़े देख लिए और पूरा मामला पलट गया। दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया, दुल्हन ने भी शादी से इनकार कर दिया। फिर मामला बिगड़ता देख दूल्हे पक्ष के लोगों ने भी भागने की कोशिश की।


लेकिन मामला इतना बढ़ गया कि दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे समेत करीब आधा दर्जन बारातियों को बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन लड़की पक्ष अपनी बात पर अड़ा रहा। जब मामला हाथ से निकलने लगा तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई और समझाने का प्रयास किया। काफी मान-मनौव्वल के बाद लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष से 40 हजार रुपये लेकर बंधक बने बारातियों को मुक्त किया। 


जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के एतवारपुर पकड़ी निवासी हरिहर राम के पुत्र विकास कुमार की शादी बंदी गांव की आशा कुमारी से तय हुई थी। सोमवार की रात शादी के लिए बाराती आए थे। जयमाला तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन जब मंडप में दूल्हे पक्ष की ओर से शादी की रस्मों के लिए लाए गए कपड़े खराब दिखे तो दुल्हन और उसके परिजन भड़क गए। उन्हें दूल्हे पक्ष की ओर से लाए गए कपड़े इतने खराब लगे कि शादी से इनकार कर दिया गया।