ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

वाहन जांच के दौरान मुजफ्फरपुर पुलिस रह गई दंग, तीन ट्रक विदेशी शराब के साथ 5 तस्कर अरेस्ट

MUZAFFARPUR: बिहार में पूरी तरह से शराबबंदी है, इसके बावजूद शराब तस्कर पीछे नहीं हट रहे हैं. हर रोज कई जगहों पर बड़ी मात्रा में शराब पकड़ी जा रही है, फिर भी उनका मनोबल कम नहीं

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में पूरी तरह से शराबबंदी है, इसके बावजूद शराब तस्कर पीछे नहीं हट रहे हैं. हर रोज कई जगहों पर बड़ी मात्रा में शराब पकड़ी जा रही है, फिर भी उनका मनोबल कम नहीं हो रहा है. 

ताजा मामला मुजफ्फरपुर के कुढ़नी है, जहां वाहन जांच कर रही मुजफ्फरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रक विदेशी शराब के साथ पांच तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. 

बताया जाता है कि कुढ़नी थाना इलाके के तुर्की ओपी के पास एनएच 77 के दिल्ली लाइन होटल के पास पुलिस वाहन जांच कर रही थी, तभी पुलिस को देख तीन ट्रक चालक भागने लगे. जब पुलिस ने ट्रक की जांच की तो उसमें विदेशी शराब लदा था. जिसके बाद पुलिस ने मौके से पांच तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया. सभी तस्कर से पूछताछ की जा रही है. 


 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARAMA

FirstBihar संवाददाता