ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार के अस्पताल में अनोखी शादी, पोते ने पूरी की दादी की अंतिम इच्छा, दो घंटे बाद हो गई..

मुजफ्फरपुर के SKMCH हॉस्पिटल में हुई भावुक घटना ने प्रेम और समर्पण की मिसाल कायम की। एक पोते ने अपनी बीमार दादी की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए अस्पताल के शिव मंदिर में शादी रचाई। यह दादी के जीवन का आखिरी खुशहाल लम्हा था।

BIHAR
अनोखी शादी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर के SKMCH में अनोखी शादी की चर्चा खूब हो रही है। दरअसल एक पोते ने अपनी बीमार दादी की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए हॉस्पिटल के शिव मंदिर में शादी रचाई। मरने से पहले दादी अपने पोते की शादी देखना चाहती थी। जब पोते ने अंतिम इच्छा पूरी की तब नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के बाद दादी ने दम तोड़ दिया। 


बता दें कि मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा की रहने वाली बुजुर्ग महिला रीता देवी लंबे समय से बीमार थी। रीता देवी का इलाज SKMCH के कोविड वार्ड के ICU चल रहा था। उनके इलाज में पूरा परिवार लगा हुआ था लेकिन दिन पर दिन उनकी हालत खराब हो रही थी। उधर उनके पोता अभिषेक की शादी अगले महीने होने वाली थी लेकिन जब रीता देवी की हालत और बिगड़ने लगी तब परिवारवालों ने कहा कि दादी की यह अंतिम इच्छा थी कि पोते की शादी देखकर ही मरे। 


बुजुर्ग रीता देवी की अंतिम इच्छा जानकर अभिषेक की शादी के लिए लड़की के परिवार वालों से बात की गयी। उन्हें बताया गया कि यह उनकी दादी की अंतिम इच्छा है शायद इसीलिए उनका प्राण नहीं टूट रहा है। वो एसकेएमसीएच के आईसीयू में भर्ती है। जब लड़की वाले तैयार हुए तब अस्पताल परिसर स्थित शिव मंदिर में पूरे हिन्दू रीति रिवाज से अभिषेक की शादी करायी गयी। जिसके बाद वर-वधू ने आईसीयू के बेड पर पड़ी दादी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और अभिषेक ने अपनी दादी की अंतिम इच्छा पूरी की। शादी के दो घंटे बाद बीमार दादी का निधन हो गया। जिसके बाद दादी का अंतिम संस्कार किया गया। नम आंखों से पोते अभिषेक ने दादी को विदा किया।   

टैग्स