ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार : ट्रेन से कटकर 2 युवकों की मौत, पुलिस के पहुंचने से पहले लाशों को लेकर गायब हुए ग्रामीण

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आ रही है जहां ट्रेन से कटकर 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस घटना के बाद से मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है.

बिहार : ट्रेन से कटकर 2 युवकों की मौत, पुलिस के पहुंचने से पहले लाशों को लेकर गायब हुए ग्रामीण
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आ रही है जहां ट्रेन से कटकर 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस घटना के बाद से मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है. मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. 


घटना मुज़फ़्फ़रपुर-हाजीपुर रेलखंड के रामदयालु-तुर्की के बीच हुई. बताया जा रहा है कि अंधेरे में रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान यह हादसा हुआ है. स्थानीय लोग मौके से गुजर रहे थे, तो उनकी नजर मृतकों पर पड़ी. दोनों को क्षत विक्षत हालत में देखकर अफरा तफरी मच गई. लोगों ने इस बात की सूचना जीआरपी को दी. घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने घटनास्थल पर छानबीन शुरू कर दी. 


स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक अंधेरा में रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. इसी बीच गाड़ी संख्या 04006 लिच्छवी एक्सप्रेस आ गयी और दोनों ट्रेन की चपेट में आ गये. इस संबंध में जीआरपी थानेदार दिनेश कुमार साहू ने कहा कि घटना की सूचना पर बल भेजा गया था. लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोग मृतकों के शव लेकर चले गए हैं. छानबीन की जा रही है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

टैग्स