ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

टीचर बनाने का झांसा देकर लड़की से रचाई शादी, अब पैसों के लिए पति ने कर दिया ये कांड

MUZAFFARPUR : बिहार में एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक लड़की को नौकरी दिलाने के नामों पर पहले उसे प्रेम की जाल में फंसाया गया। इतना ही नहीं उनके लड़की के साथ

टीचर बनाने का झांसा देकर लड़की से रचाई शादी, अब पैसों के लिए पति ने कर दिया ये कांड
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक लड़की को नौकरी दिलाने के नामों पर पहले उसे प्रेम की जाल में फंसाया गया।  इतना ही नहीं उनके लड़की के साथ शादी भी रचाया। अब इसके बाद लड़के ने आज बड़ा ही खौफनाक कदम उठाया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मुज़फ़्फ़रपुर जिले के तुर्की ओपी क्षेत्र के तुर्की मठ के समीप एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई। जबकि मौत की सूचना मिलते ही तुर्की पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लिया और मौके से मृतिका के पति निक्की कुमार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा मृतिका के परिजनों को इसकी सूचना दी गयी जिसके बाद घटना स्थल पर आनन फानन में पहुंचे। 


बताया जा रहा है कि, इस लड़का टीचर की नौकरी दिलवाने का झांसा दिलाकर लड़की के परिवार वालों को भरोसा दिलवा और उस समय करीब 70 हजार रुपये कैश भी लिया था। इतना ही नहीं उसके बाद लड़के - लड़कियों के बीच इश्क भी परवान चढ़ा। इसके बाद दोनों की सहमति पर वर्ष 2016 में शादी भी  हुआ था। शादी के बाद सबकुछ ठीक-ठाक चलने लगा फिर एक बेटे का जन्म भी हुआ जिसके बाद अचानक पति और उसके घर वालो का दहेज के लिए प्रताड़ना बढ़ गया। इसके बाद लड़की पक्ष और लड़का पक्ष के बीच बातचीत भी हुई लेकिन मामला नही सुलझ पाया और अंततः लड़की को इसकी कीमत जान गवांकर चुकानी पड़ी। 


इधर, अब यह आरोप लगाया जा रहा है कि लड़का के परिजनों ने लड़की के साथ मारपीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। परिजनों ने बताया कि लड़का और उसके घर वालो को नामजद करते हुए स्थानीय तुर्की ओपी में दहेज उत्पीड़न को लेकर हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराई जा रही है। मृतिका मूल रूप से जिले के शहरी क्षेत्र शिकन्दरपुर की है रहने वाली। 


वहीं, इस मामले में तुर्की ओपी प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि, तुर्की मठ के समीप एक महिला का संदिग्ध मौत हो गई है परिजनों द्वारा दहेज उत्पीड़न की बात बताई गई है। मृतिका के पति को हिरासत में लिया गया है अग्रेतर कार्यवाई की जा रही है। पीड़ित परिवार के द्वारा जो भी आवेदन प्राप्त होगा उस पर कार्यवाई की जाएगी जाँच पड़ताल की जा रही है।