ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : SSP ने 5 दारोगा को किया सस्पेंड, पंचायत चुनाव से पहले की बड़ी कार्रवाई

MUZAFFARPUR : बिहार में पंचायत चुनाव से पहले मुजफ्फरपुर एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई लंबित कांडो

बिहार : SSP ने 5 दारोगा को किया सस्पेंड, पंचायत चुनाव से पहले की बड़ी कार्रवाई
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में पंचायत चुनाव से पहले मुजफ्फरपुर एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई लंबित कांडों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर की गई है. 


मुजफ्फरपुर में कांडों के निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले पांच IO पर एसएसपी जयतकांत ने कार्रवाई की है. पांच आइओ को सस्पेंड कर दिया गया है. इसमें सिवाईपट्टी थाना के दारोगा अखिलेश्वर पाठक, गायघाट थाना के दारोगा गोपाल प्रसाद, हथौड़ी थाना के जमादार रत्नेश्वर प्रसाद, जमादार सुनील कुमार, साहेबगंज थाना के जमादार बलिराम राजवंशी शामिल हैं. 


बताया जा रहा है कि सस्पेंशन से पहले एसएसपी ने एक बैठक की थी जिसमें उन्होंने लंबित पड़े कांडों की समीक्षा की थी. समीक्षा के दौरान 12 हजार कांड लंबित पाए गए. इन कांडों के निष्पादन की जिम्मेदारी 28 थानेदारों को दी गई थी जिसमें से 21 थानेदार अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं कर पाए. एसएसपी ने सभी पर नाराजगी जताई. उन्होंने इस महीने दर्ज होने वाले कांडों की तीन गुनी संख्या में लंबित कांड के निष्पादन का टास्क दिया. 


बरुराज थाना में हुई डकैती कांड को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए थानेदारों को सूचना जुटाने का निर्देश दिया है. बैठक में सिटी एसपी राजेश कुमार, एएसपी पश्चिमी सैयद इमरान मसूद, एसडीपीओ सरैया राजेश शर्मा, नगर डीएसपी राम नरेश पासवान, डीएसपी मुख्यालय सहित सभी इंस्पेक्टर औए थानेदार मौजूद थे. 

टैग्स