ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार : सास को हुआ अपने ही दामाद से प्यार, घर से भागकर दोनों ने रचाई शादी

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक सास ने अपने ही दामाद से शादी रचा ली. शादी की खबर जब लोगों को मिली तो हड़कंप मच गया. अब सास और दामाद की प्रेम कहानी जंगल की आग की तरह फ़ै

बिहार : सास को हुआ अपने ही दामाद से प्यार, घर से भागकर दोनों ने रचाई शादी
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक सास ने अपने ही दामाद से शादी रचा ली. शादी की खबर जब लोगों को मिली तो हड़कंप मच गया. अब सास और दामाद की प्रेम कहानी जंगल की आग की तरह फ़ैल गई है. इतना ही नहीं महिला के पति और उसकी बेटी को जब मामले के बारे में पता चला तो खूब बवाल हुआ. इसी बीच किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया.


मामला मुजफ्फरपुर जिले के भौराकलां थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां की रहने वाली महिला ने अपनी बेटी की शादी की थी. बेटी की शादी के बाद उसे अपने दामाद से प्यार हो गया. इसके बाद दोनों 10 महीने पहले घर से भाग निकले. परिजनों ने उनके फरार होने के बाद किसी तरह कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई. जानकारी के अनुसार, 10 महीने बाद दोनों कोर्ट मैरिज करके घर वापस लौटे. इस पर महिला की बेटी ने आपत्ति जताई तो घर में हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. 


सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई. पुलिस के सामने सास और दामाद एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे. मामले को बढ़ा देख पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया. फिलहाल गांव में सास और दामाद की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने से परिवार के लोगों ने दोनों से किनारा कर लिया है. भौराकलां थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी एक सास ने अपने दामाद से शादी रचा ली है. वह शादी करके 10 महीने बाद जबरन घर में आये हैं.

टैग्स