ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

रेलवे स्टेशन पर लगे स्कैनर में फंसा बच्चा, चीखने- चिल्लाने पर मची अफरातफरी

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर की है, जहां जंक्शन स्थित लगेज स्कैनर मशीन के पास गिरे हुए पांच का सिक्का उठाने के क्रम में एक पांच साल का बच्चा उसमें फंस गया। बच्चे का पूरा शरीर म

रेलवे स्टेशन पर लगे स्कैनर में फंसा बच्चा, चीखने- चिल्लाने पर मची अफरातफरी
Desk
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर की है, जहां जंक्शन स्थित लगेज स्कैनर मशीन के पास गिरे हुए पांच का सिक्का उठाने के क्रम में एक पांच साल का बच्चा उसमें फंस गया। बच्चे का पूरा शरीर मशीन के अंदर चला गया। उसके चीखने- चिल्लाने के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। 


भाग्यवश तुरंत मशीन को बंदकर किया गया और रोलिंग बेल्ट को काटकर बच्चे को बाहर निकाला गया। इसमें उसे काफी चोट भी आई है। आनन-फानन में बच्चे को रेलवे डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां उसकी प्राथमिक उपचार की जा रही है। बच्चे की प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है। समय रहने बच्चे को बचा लिया गया वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। 


बताया जाता है कि स्कैनर मशीन के पास एक जवान हमेशा तैनात रहने है, लेकिन उस समय वो वहां मौजूद नहीं थे। मौके पर मौजूद यात्री सुमन कुमार ने बताया कि करीब पांच वर्षीय बच्चा वहां खेल रहा था। इसी दौरान उसे एक स्कैनर के पास एक सिक्का गिरा हुआ दिखा। जिसे वह उठाने गया था। इस दौरान  वह स्कैनर के अंदर ही फंस गया। और चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग पहुंचे। RPF और GRP के जवान भी तुरंत पहुंच गए। 


यात्री की मदद से बच्चे को मशीन से निकाल लिया गया। बताया जा रहा है वह बच्चा कूड़ा-कचड़ा चुनने का काम करता है। वह ज्यादातर प्लेटफॉर्म के आसपास ही नज़र आता है। RPF ने उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है। बच्चे के नाम पते का सत्यापन कर उसके परिजन की तलाश की जा रही है।


टैग्स