ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

पुष्पा की तर्ज पर बिहार में हो रही तस्करी, दूध टैंकर में भर रखी थी शराब की बोतलें ; ड्राइवर को मिले थे अलग से पैसे

MUZAFFARPUR : ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा में आपने दूध टैंकर से लाल चंदन की लकड़ी की तस्करी तो देखी ही होगी। इस फिल्म में फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन यानी पुष्पा दूध टैंकर से तस्करी कर वन

पुष्पा की तर्ज पर बिहार में हो रही तस्करी, दूध टैंकर में भर रखी थी शराब की बोतलें ; ड्राइवर को मिले थे अलग से पैसे
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा में आपने दूध टैंकर से लाल चंदन की लकड़ी की तस्करी तो देखी ही होगी। इस फिल्म में फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन यानी पुष्पा दूध टैंकर से तस्करी कर वन विभाग की टीम को काफी परेशान किया था। अब एक ऐसा ही मामला बिहार से निकल कर सामने आ रहा है। हालांकि, यहां चंदन नहीं बल्कि विदेशी शराब की तस्करी की जा रही थी। पुलिस को शक न हो इसलिए सुबह-सुबह दूध टैंकर से शराब की डिलीवरी करते थे। पिछले कई दिनों से यह सिलसिला चल रहा था। अब अचानक मुजफ्फरपुर पुलिस इस टैंकर की जांच करवाई तो दंग रह गई। दूध टैंकर में इतनी शराब की बोतलें देख पुलिस चौंक गई। 


दरअसल, सदर थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब माफिया पुलिस की पकड़ से बचने के  लिए दूध टैंकर के जरिए शराब की तस्करी कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया गया। हाईवे पर एक दूध टैंकर से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गई है। अब पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही शराब माफिया की तलाश में छापेमारी चल रही है।


वहीं, पुलिस ने चालक की पहचान जम्मू कश्मीर निवासी मो. निजिर के 37 वर्षीय शौकत अली के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर शराब कारोबारियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार चालक शौकत अली ने बताया कि - वो जम्मू कश्मीर के रियासी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वो पेशे से ट्रक चालक है। बीते मंगलवार को हरियाणा के रोहतक के एक व्यापारी ने उसे शराब से भरी टैंकर को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पहुंचाने के लिए कहा। इसके एवज में उसे 40 हजार रुपया मिले थे। वह पहली बार शराब की खेप लेकर चला था। इस दौरान आज सुबह वह मुजफ्फरपुर पहुंचा था। वह ट्रक खड़ा कर नाश्ता कर रहा था। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


इधर, इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि जब्त टैंकर 11 हजार लीटर का है। पुलिस से बचने के लिए तस्कर ने टैंकर में शराब की खेप के ऊपर स्टील का चद्दर डाल दिया था। पुलिस ने जब टैंकर का ढक्कन खोला तो उसके अंदर से तेज दुर्गंध आने लगी। इसके बाद खोजबीन में शराब पाया गई। पूरे मामले पर सदर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दूध के टैंकर को जब्त किया गया है। इसमें विदेशी शराब की खेप लदी हुई है। मौके से चालक को गिरफ्तार किया गया है। शराब की गिनती की जा रही है। कारोबारी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।