ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

पुलिस के हत्थे चढ़ा मुजफ्फरपुर का शातिर बदमाश, 2 गुर्गों को भी पुलिस ने दबोचा

MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसे लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस दौरान कहीं - कहीं से हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिल जाता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के मुजफ्

पुलिस के हत्थे चढ़ा मुजफ्फरपुर का शातिर बदमाश, 2 गुर्गों को भी पुलिस ने दबोचा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसे लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस दौरान कहीं - कहीं से हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिल जाता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक कार और ट्रक की हल्की टक्कर को लेकर काफी  हाई वोल्टेज ड्रामा  देखने को मिला है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया गोलंबर के समीप एक कार सवार तीन युवक ट्रक से कार में हल्की टक्कर के बाद बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगे और राहगीरों के साथ-साथ आने जाने वाले सभी लोगों को गाली गलौज करने लगा। इस दौरान ट्रैफिक भी जाम कर दिया गया। जिसके बाद इस घटना की सुचना किसी राहगीर के जरिए ट्रैफिक पुलिस को दी गयी।जिसके बाद 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। इसके कुछ देर बाद ही अहियापुर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद ये तीनों युवक पुलिस को देखकर भागने लगे तभी पुलिस की टीम ने इनलोगों को खदेड़ कर धर दबोचा।


वहीं, पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए तीन युवक में से एक की पहचान कांटी थाना क्षेत्र का रहने वाला कुख्यात विपिन सिंह के रूप में हुआ है। जिसके पास से पुलिस ने एक लोडेड हथियार भी बरामद किया है। सूत्रों की माने तो कुख्यात विपिन सिंह का शहर के चर्चित कुख्यात अपराधियों से गहरे रिश्ते हैं जिसमें वह पूर्व में भी कई बार जेल भी जा चुका है।


बताते चलें कि, पकड़े गए शातिर विपिन सिंह हाल के दिनों में कांटी थाना इलाके में जमीन कारोबार और अवैध शराब के धंधे में अपना साम्राज्य स्थापित करने में जुटा था। फिलहाल पुलिस की विशेष टीम इन तीनों गहन पूछताछ में जुटी है। इनसे पुराने मामले में भी सवाल किए गए हैं।  इसके बाद इनलोगों की निशानदेही पर  कई जगहों पर देर रात छापेमारी भी की गई है विपिन सिंह के निशानदेही पर कौन-कौन से साथियों की गिरफ्तारी होती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। 


बहरहाल, कुछ दिनों के लिए  काटी इलाके में जमीन कारोबार को लेकर चल रहे टशन पर कुछ राहत जरूर मिलेगी। इस पूरे मामले पर पूछे जाने पर अहियापुर थानाअध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि कुख्यात अपराधी विपिन सिंह के साथ दो अन्य साथियों की भी गिरफ्तारी की गई है। लोडेड आर्म्स भी बरामद है सभी से पूछताछ के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।