ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

बिहार : पति को राशन लाने भेजकर आशिक के साथ भागी पत्नी, फिर पहुंची थाने, जानिये पूरा मामला

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक पत्नी अपने पति को राशन का सामान लाने भेजकर अपने आशिक के साथ फरार हो गई. इस घटना का खुलासा तब हुआ ज

बिहार : पति को राशन लाने भेजकर आशिक के साथ भागी पत्नी, फिर पहुंची थाने, जानिये पूरा मामला
First Bihar
4 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक पत्नी अपने पति को राशन का सामान लाने भेजकर अपने आशिक के साथ फरार हो गई. इस घटना का खुलासा तब हुआ जब पुलिस देह व्यापार के धंधे का खुलासा करने के लिए छापेमारी कर रही थी. पुलिस को देह व्यापार का मामला तो नहीं मिला, लेकिन एक प्रेमी युगल जरूर मिले. पूछताछ के बाद पूरे मामले का पता लग पाया. 


दरअसल, सकरा पुलिस को थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल मिले. पूछताछ में पता चला कि दोनों समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं. युवती शादीशुदा है. युवक का उसके पति से अच्छा संबंध था इसलिए वह अक्सर ही उसके घर आता-जाता था. इसी दौरान दोनों का परिचय हुआ. इसके बाद फोन पर बातचीत शुरू हुई. धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे को चाहने लगे. परिवार के लोगों से छुपकर घंटों फोन पर बातें किया करते. युवती का पति जब काम पर घर से बाहर चला जाता था तो युवक किसी बहाने से मिलने घर आ जाया करता था. इस तरह संबंध और गहरा होता चला गया. बाद में दोनों ने एक साथ जीवन गुजारने का संकल्प लिया. 


इस बीच लॉकडाउन के कारण युवती के पति का काम बंद हो गया. वह घर पर ही रहने लगा. ऐसे में दोनों का मिलना-जुलना बंद हो गया. हालांकि फोन पर बातचीत होती थी. इस बीच साथ जीवन गुजारने के संकल्प को पूरा करने के लिए दोनों ने वहां से दूर जाने की योजना बनाई. एक ही गांव के होने के कारण वहां रहकर तो यह संभव नहीं था. प्रेम की नई दुनिया बसाने के लिए यह जरूरी था कि वे वहां से कहीं दूर चले जाएं. इतना दूर कि जहां दोनों में से किसी के स्वजन को इसकी जानकारी न हो सके.


फोन पर ही दोनों ने घर से भागने की योजना बनाई. इसके अनुसार युवती ने अपने पति को राशन और अन्य जरूरी सामान लाने के लिए सुबह-सुबह ही भेज दिया. लॉकडाउन के कारण सीमित समय सीमा के अंदर ही दुकान खोलने की सरकार की घोषणा के कारण वहां भीड़ थी. उसको लाइन में लगना पड़ा. सामान लेने में काफी वक्त लग गया. इस बीच युवती ने अपने प्रेमी को इसकी सूचना दे दी. योजना के अनुसार जरूरी सामान लेकर वह तैयार थी. युवक के पहुंचते ही वह वहां से भाग गई. 


इस बारे में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह सकरा थानाध्यक्ष सतीश सुमन ने बताया कि पुलिस को थाना क्षेत्र के एक गांव में गलत धंधा होने की सूचना मिली थी. इसके बाद छापेमारी की गई तो वहां प्रेमी युगल मिले. दोनों समस्तीपुर से भागकर यहां आए हैं. पूछताछ के दौरान दी गई जानकारी के आधार पर इनके परिजनों को सूचना दी गई है. उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.