ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

अगले 5 साल में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा, नीतीश कुमार ने मीनापुर और कांटी से किया चुनाव प्रचार का आगाज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर के मीनापुर और कांटी से विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की। उन्होंने वादा किया कि अगले पांच वर्षों में बिहार के एक करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा।

बिहार
मुजफ्फरपुर में नीतीश की सभा
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर और कांटी से की। मीनापुर हाई स्कूल मैदान और कांटी राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एनडीए की जनसभा में उन्होंने जदयू प्रत्याशी अजय कुशवाहा, अजीत कुमार, राज कुमार राजू, मदन चौधरी और भाजपा प्रत्याशी रमा निषाद के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील की।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में विकास का दौर रुकने नहीं देना है। उन्होंने वादा किया कि अगले पांच वर्षों में राज्य के एक करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी के अवसर मुहैया कराए जाएंगे। जनता से अपील करते हुए नीतीश कुमार ने कहा विकास के काम को याद रखिए, अफवाहों में मत आइए। 24 नवंबर 2005 को जब हमारी सरकार बनी थी, तब बिहार की हालत बेहद खराब थी। शाम होते ही लोग घरों से निकलने से डरते थे, समाज में तनाव था।


हमने कानून-व्यवस्था सुधारी, सड़कों, बिजली और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार किया। आज बिहार विकास के रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।सभा के दौरान एक रोचक पल भी देखने को मिला। जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा प्रत्याशी रमा निषाद को माला पहनाने के लिए हाथ बढ़ाया, तो पास खड़े राज्यसभा सांसद संजय झा ने उनका हाथ पकड़ लिया। इस पर मुख्यमंत्री मुस्कुराते हुए बोले, ई गजब आदमी है भाई, हाथ काहे पकड़ते हो। उनके इस अंदाज़ पर मंच पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाईं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रमा निषाद को माला पहनाई।


गौरतलब है कि रमा निषाद, पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी हैं और इस बार औराई विधानसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी हैं। भाजपा ने मौजूदा विधायक व पूर्व मंत्री रामसूरत राय की जगह रमा निषाद पर भरोसा जताया है। मीनापुर और कांटी में हुई इस सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। मंच पर एनडीए के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।