ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

New Delhi Railway Station: दिल्ली स्टेशन भगदड़ में मुजफ्फरपुर की 11 साल की सुरुचि की मौत, नाना-नानी के साथ जा रही थी महाकुंभ

11 वर्षीया सुरुचि माता-पिता के साथ दिल्ली में रहती थी। नाना-नानी के साथ महाकुंभ जा रही थी। तभी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में नाना-नानी के साथ उसकी भी मौत हो गयी। इधर मुजफ्फरपुर में दादा-दादी और चाचा का रो-रोकर बुरा हाल है।

BIHAR
परिजनों में मचा कोहराम
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे जंक्शन पर मची भगदड़ में मुजफ्फरपुर की 11 साल की मासूम बच्ची सुरुचि की भी जान चली गई। मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के रहने वाले मनोज साह की 11 साल की बेटी सुरुचि अपने नाना नानी के साथ प्रयागराज जाने के लिए नई दिल्ली जंक्शन पर खड़ी थी तभी प्लेटफॉर्म नंबर के ऐलान क़ो लेकर मची भगदड़ में नाना-नानी के साथ उसकी भी जान चली गई। 


घटना के बाद सुरुचि के पैतृक गाँव में शोक का माहौल है, सुरुचि की मौत के बाद दादा-दादी और चाचा मासूम की तस्वीर देखकर रो पड़ते है. दादी सुनैना देवी ने बताया कि सुरुचि बीते कई साल से अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में ही रहती थी. वहीं 6ठी कक्षा में पढ़ाई करती थी. सुरुचि का ननिहाल समस्तीपुर के कोठिया में है जहाँ से एक दिन पहले ही नाना विजय साह और नानी कृष्णा देवी दिल्ली गये थे, और वहां से अपनी नातिनी क़ो लेकर प्रयागराज जा रहे थे. तभी जंक्शन पर ये हादसा हो गया. 


म़तका सुरुचि की दादी ने बताया कि उनका बेटा मनोज दिल्ली में गाड़ी चलाता है, कभी कभी फोन पर पोती से बात हो जाती थी. कल रात के 12 बजे फोन आया और बताया कि सास ससुर और सुरुचि की मौत हो गई. इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। उनके आखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। परिजन काफी सदमें में हैं। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। देर रात तक सुरुचि का शव मुजफ्फरपुर स्थित घर पहुंचेगा।




टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता