ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

नेपाल में भारी बारिश के कारण बागमती नदी का बढ़ा जलस्तर, औराई में टूटा चचरी पुल, लोगों की बढ़ी परेशानी

MUZAFFARPUR: नेपाल और तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि होती जा रही है। बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड

नेपाल में भारी बारिश के कारण बागमती नदी का बढ़ा जलस्तर, औराई में टूटा चचरी पुल, लोगों की बढ़ी परेशानी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: नेपाल और तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि होती जा रही है। बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बढ़ते जलस्तर के कारण मधुवन प्रताप घाट पर बने चचरी पुल के टूट जाने से आवागमन ठप हो गया है।


स्थिति यह हो गयी है कि मुजफ्फरपुर आने के लिए लोगों को 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। पहले चचरी पुल से मुजफ्फरपुर पहुंचने के लिए 5 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। लेकिन अब दूरी बढ़ गयी है। पहले लोग औराई से मुख्यालय 5 घंटे में पहुंचते थे लेकिन चचरी पुल के टूट जाने की वजह से वे रुनीसैदपुर होकर मुजफ्फरपुर 20 किलोमीटर की दूरी तय करके पहुंच रहे हैं। 


लोगों की इस परेशानी को देखते हुए चचरी पुल के मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। वही अब अतरार घाट स्थित चचरी पुल पर भी खतरा मंडराने लगा है। चचरी पुल के टूट जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इस ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया है। फिलहाल चचरी पुल की मरम्मत का काम जारी है ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि विगत कुछ दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।       

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता