ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

नशे वाली चाय पिलाकर बना लिया गंदी वीडियो, वायरल करने की धमकी दे करता रहा गलत काम, अब टूट गई लड़की की शादी

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक युवती के साथ एक ग्रामीण युवक के द्वारा ही नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने के बाद लड़की के

नशे वाली चाय पिलाकर बना लिया गंदी वीडियो, वायरल करने की धमकी दे करता रहा गलत काम, अब टूट गई लड़की की शादी
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक युवती के साथ एक ग्रामीण युवक के द्वारा ही नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने के बाद लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए अश्लील वीडियो बना कर उसे वायरल करने की धमकी से जुड़ा हुआ मामला निकल कर सामने आया है। 


दरअसल, बिहार के मुजफ्फरपुर के बेनीबाद ओपी क्षेत्र के एक गांव की लड़की के साथ उसी गांव के एक लड़के ने गलत काम को अंजाम दिया है।  लड़के ने पहले लड़की को जबरदस्ती नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया और इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया। फिर उसने इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई महीनों तक यौन शोषण करता है।  


सबसे बड़ी बात उस समय हो गई जब इस लड़की का शादी का रिश्ता किसी और के साथ तय हुआ और शादी करवा दी गई।  उसके कुछ महीनों के बाद अब यह लड़का एक बार फिर से अश्लील वीडियो  को वायरल करने की धमकी देकर अब उसे ससुराल से मायके आने को कहा और  जब युवती ने आने से मना किया तो आरोपित ने वीडियो वायरल कर दी। वीडियो युवती के ससुराल में उसके पति व ससुर को भी भेज दिया. इसके बाद ससुराल वालों ने युवती पर चरित्रहीन का आरोप लगाकर रिश्ता तोड़ते हुए उसे मायका भेज दिया। 


उसके बाद भी आरोपी युवक को चैन नहीं आया, तो युवती के पिता के मोबाइल पर अश्लील वीडियो व फोटो भेजकर युवती को अपने पास बुलाया। आरोपी युवक लगातार वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती को परेशान करने लगा। इससे तंग आकर युवती ने बेनीबाद ओपी में आवेदन दिया है। 


युवती ने अपने आवेदन में कहा है कि युवक उसके गांव का ही है। वह एक वर्ष पूर्व उसके घर दूध लाने जाती थी। लगातार आने-जाने के कारण उन दोनों के बीच दोस्ती हो गयी। एक दिन जब घर में उसकी मां नहीं थी तो उसने चाय पीने को दी और इसी चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके कारण वह बेहोश हो गयी। इसी बात का फायदा उठा कउसने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया और जब वह होश में आयी तो उसने यह बात अपने परिजनों को बताने के बारे कही। इस पर युवक ने अश्लील वीडियो दिखाते हुए धमकी दी कि अगर वह किसी को बताएगी या शिकायत करेगी तो यह वीडियो और फोटो वायरल कर देंगे। इसके बाद लगातार ब्लैकमेलिंग कर आरोपी युवक ने कई महीनों तक उसका यौन शोषण किया। 


इसी दौरान जब उसकी शादी हो गयी तो युवक ने उसे अपने पास बुलाया और जब युवती ने इंकार कर दिया तो वीडियो को युवती के ससुराल के लोगों को भेज दिया। इसके कारण उसकी शादी टूट गयी। इसके बाद जब युवती अपने मां-बाप के घर आयी तो यहां भी वह इसको लगातार तंग करने लगा। इसके बाद युवतीपरेशान होने के बाद थाना पहुंची। 


इधर, इस मामले में  बेनीबाद ओपी के प्रभारी अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि आवेदन आने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुटी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद युवक को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा।  फिलहाल इस जांच रिपोर्ट बनाने में जुटी हुई है।