ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

हथियार दिखाकर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा भारी… वायरल रील ने पहुंचाया थाने, पुलिस ने ऐसे उतारा सारा ‘स्वैग’

Bihar News: सोशल मीडिया पर ‘भौकाल’ बनाने की एक छोटी सी कोशिश कैसे दो युवकों को सीधे थाने तक ले गई, यह मामला हर किसी को चौंका रहा है। वीडियो में दिख रही बंदूक असली थी या नकली—इस राज ने पुलिस की जांच को और दिलचस्प बना दिया। लेकिन जब सच सामने आया...

हथियार दिखाकर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा भारी… वायरल रील ने पहुंचाया थाने, पुलिस ने ऐसे उतारा सारा ‘स्वैग’
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News: सोशल मीडिया पर तेजी से फेमस होने की चाहत आजकल युवाओं को ऐसे रास्ते पर ले जा रही है, जहां एक छोटी सी गलती भी उन्हें बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। ऐसा ही एक मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां हथियार के साथ रील बनाकर वायरल करने वाले दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया।


मामला कटरा थाना क्षेत्र का है। यहां के दो युवक सोशल मीडिया पर अपनी धाक जमाने के लिए हथियार के साथ वीडियो और फोटो बना रहे थे। इन वीडियो में दोनों युवक हाथ में बंदूक जैसी चीज लेकर स्टाइल में पोज देते नजर आ रहे थे। वीडियो अपलोड होते ही तेजी से वायरल होने लगा और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।


जैसे ही यह वीडियो पुलिस की नजर में आया, तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई। मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर और सोशल मीडिया सेल को जांच का जिम्मा सौंपा। दरअसल, इन दिनों पुलिस सोशल मीडिया पर फैल रही संदिग्ध गतिविधियों पर खास नजर रख रही है।


इसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार और डीएसपी पूर्वी अलय वत्स को शामिल किया गया। टीम ने तकनीकी जांच शुरू की और वीडियो की लोकेशन व युवकों की पहचान निकाल ली।


जांच में साफ हुआ कि वीडियो कटरा थाना क्षेत्र में ही शूट किया गया है। इसके बाद स्थानीय पुलिस टीम ने बिना देर किए दोनों युवकों को उनके ठिकाने से हिरासत में ले लिया।


हिरासत में लेकर जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की और उनके पास से हथियार बरामद किया, तो मामला अचानक पलट गया। जांच में पता चला कि जिस हथियार को लेकर वे सोशल मीडिया पर ‘भौकाल’ दिखा रहे थे, वह असली बंदूक नहीं बल्कि एक ‘टॉय गन’ यानी खिलौना बंदूक थी। 


हालांकि, हथियार नकली होने के बावजूद पुलिस ने इसे हल्के में नहीं लिया। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के वीडियो समाज में डर का माहौल बना सकते हैं और कानून-व्यवस्था पर भी असर डालते हैं। ऐसे वीडियो देखकर दूसरे युवा भी गलत रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित हो सकते हैं।


कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को कड़ी चेतावनी दी। उन्हें साफ तौर पर समझाया गया कि आगे से ऐसी हरकत दोहराई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, दोनों को PR बॉन्ड पर छोड़ दिया गया है।


एसएसपी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स पाने के लिए कानून तोड़ना सही नहीं है। चाहे असली हथियार हो या नकली, उसका प्रदर्शन करना गलत संदेश देता है और इससे आप खुद भी कानूनी परेशानी में फंस सकते हैं।