ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

ब्लूटूथ से बिहार पुलिस का परीक्षा दे रहा था मुन्ना भाई, कान के अंदर फंसा लिया डिवाइस

MUZFFARPUR: सिपाही परीक्षा के दौरान एक मुन्ना भाई को नकल करते जिला स्कूल से गिरफ्तार किया गया है. मौके पर पहुंची मिठनपुरा थाना की पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है. मुन्ना भाई क

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

MUZFFARPUR: सिपाही परीक्षा के दौरान एक मुन्ना भाई को नकल करते जिला स्कूल से गिरफ्तार किया गया है. मौके पर पहुंची मिठनपुरा थाना की पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है. मुन्ना भाई की पहचान पटना के दुल्हिन बाजार के धनंजय कुमार के रूप में हुई है.


हाईटेक तरीके से कर रहा था चोरी

बताया जा रहा है कि धनंजय सिपाही परीक्षा में कान में ब्लूटूथ लगा कर चीटिंग कर रहा था. इसी दौरान शिक्षक का नजर धनंजय के ऊपर पड़ा, देखते ही धनंजय ने ब्लूटूथ को कान के अंदर छुपाना चाहा, छुपाने में ब्लूटूथ और अंदर घुस गया,जिसके बाद शिक्षक ने इस घटना की जानकारी मिठनपुरा थाना को दी,सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच धनंजय को गिरफ्तार कर लिया.

कान के अंदर फंस गया ब्लूट्रथ

चोरी करने वाला युवक ने कान के अंदर ब्लूटूथ को अंदर कर दिया. जिसके कारण वह फंस गया. पुलिस निकाले के लिए सदर अस्पताल ले गई, जहां नकल करने के दौरान उसके कान में लगे यंत्र अंदर चले जाने की वजह से उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है. चिकित्सकों के अनुसार उसकी चिकित्सा सदर अस्पताल में संभव नहीं थी.

11880 पदों पर होने वाली है भर्ती

बिहार पुलिस में सिपाही के 11880 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आज हो रही है. 12 जनवरी और 20 जनवरी को दो दिन परीक्षा होने वाली है. परीक्षा दो शिफ्टों में हो रही है. विभाग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक परीक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी हो रही है. परीक्षा सेंटर पर बॉयोमैट्रीक तरीके से उंगलियों के निशान भी लिए गए. विभाग के मुताबिक कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए कई इंतजाम किए गए हैं. लेकिन फिर इस तरह की चोरी का मामला सामने आया है. इस परीक्षा के लिए राज्य भर में 550 सेंटर बनाए गए हैं. इस परीक्षा में  तकरीबन 12 लाख 66 हजार अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता