ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

होमगार्ड जवान के बेटे की गोली मारकर हत्या, धमकी मिलने के बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज किया था केस

MUZFFARPUR: अपराधियों ने होमगार्ड जवान के बेटे को गोलियां से भून डाला. गंभीर स्थिति में उसको हॉस्पिटल लेकर लोग गए. लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना मुजफ्फरपुर जिले के अहि

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUZFFARPUR:  अपराधियों ने होमगार्ड जवान के बेटे को गोलियां से भून डाला. गंभीर स्थिति में उसको हॉस्पिटल लेकर लोग गए. लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र की है. इस घटना के बाद अब पुलिस पर ही सवाल उठने लगा है कि वह शिकायत मिलने के बाद भी केस दर्ज क्यों नहीं किया. जबकि होमगार्ड का जवान उसी विभाग में काम करता है. 

मारी सात गोली

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक सुजीत कुमार अपने पिता प्रमोद राय को खाना पहुंचाने के बाद लौट रहा था. इस दौरान ही रास्ते में अपराधियों ने उनसे सिर में सात गोली मार दी और सभी अपराधी फरार हो गए. 

पुलिस पर उठे सवाल
 हत्या के बाद होमगार्ड जवान प्रमोद कुमार राय ने बताया कि गायघाट के एक व्यक्ति से पूर्व में सुजीत का विवाद हुआ था. उन्‍होंने बताया कि उनके बेटे से रंगदारी मांगी गई थी और न देने पर हत्या की धमकी दी गई थी, लेकिन अहियापुर थाना में तैनात तत्कालीन इंस्पेक्टर सोना प्रसाद को दी थी, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी. अगर शिकायत पर कार्रवाई हुई होती तो शायद जवान का बेटा जिंदा होता.

टैग्स