ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

मुजफ्फरपुर 'अंखफोड़वा' कांड के 9 मरीजों को शिफ्ट किया गया पटना IGIMS, बिहार विधानमंडल में भी गूंजा मामला

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर मुजफ्फरपुर 'अंखफोड़वा' कांड को लेकर आ रही है. जहां बिहार के मुजफ्फरपुर में डॉक्टर की लापरवाही का शिकार हुए आंख के 9 मरीजों को पटना में बेहतर इलाज

मुजफ्फरपुर 'अंखफोड़वा' कांड के 9 मरीजों को शिफ्ट किया गया पटना  IGIMS, बिहार विधानमंडल में भी गूंजा मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर मुजफ्फरपुर 'अंखफोड़वा' कांड को लेकर आ रही है. जहां बिहार के मुजफ्फरपुर में डॉक्टर की लापरवाही का शिकार हुए आंख के 9 मरीजों को पटना में बेहतर इलाज के लिए शिफ्ट किया गया है. राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की पुष्टि की है.


मुजफ्फरपुर में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद जिन मरीजों के आंख में परेशानी है, उनका इलाज पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान  में सरकारी खर्च पर कराया जाएगा. बता दें अब तक मुजफ्फरपुर में 22 नवंबर को हुए इस कांड में कम से कम 15 मरीजों ने अपनी आंख की रोशनी खो दी. इनमें से 11 की आंखें एसकेएमसीएच और चार अन्य की मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल में निकाली गई.


जहां स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव संजय कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया था कि 9 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार को आईजीआईएमएस में शिफ्ट किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिन 65 लोगों का ऑपरेशन किया गया था, उनमें से 26 मुजफ्फरपुर के हैं. और अन्य मरीज मोतिहारी , शिवहर, बेतिया और सीतामढ़ी के हैं. बता दें इस मामले में जिले के सिविल सर्जन डॉ विनय कुमार शर्मा ने चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है.

टैग्स