ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

Bihar News: देवर के प्यार में पागल थी भाभी, दोनों ने कर दिया बड़ा कांड; थाने पहुंचा मामला

Bihar News: मुजफ्फरपुर में 40 वर्षीय महिला अपने 21 साल छोटे देवर के साथ फरार हो गई। जाते समय वह घर से नकदी और जेवरात भी लेकर चली गई। पीड़ित पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: "प्यार की कोई उम्र नहीं होती" यह कहावत एक बार फिर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चरितार्थ हुई है, लेकिन इस बार यह प्रेम कहानी रिश्तों की मर्यादा और सामाजिक परंपराओं को चुनौती देती नजर आ रही है। मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 40 वर्षीय विवाहित महिला अपने 21 वर्षीय देवर के साथ घर से फरार हो गई, और जाते-जाते कैश और जेवरात भी अपने साथ ले गई।


पीड़ित पति ने थाने में दर्ज कराई शिकायत दर्ज कराया है और पति का कहना है कि उसकी पत्नी से शादी को 20 साल से अधिक हो चुके हैं, और उनके दो बेटे हैं, जिनमें एक की शादी की भी चर्चा चल रही थी। पति गरीबनाथ ऑटो चालक है और दिन भर घर से बाहर रहता है। इसी दौरान पत्नी ने अपने रिश्ते के देवर से प्रेम संबंध बना लिए, जो उससे 19 साल छोटा है।


पति के अनुसार, महिला पहले भी एक बार उसी देवर के साथ फरार हो चुकी है। तब परिजनों और समाज के दबाव में वह वापस लौट आई थी। लेकिन इस बार महिला मायके जाने का बहाना बनाकर कैश, गहने और जरूरी दस्तावेज लेकर चुपचाप फरार हो गई। पति ने बताया कि जब देवर घर आता था, तो मजाक में कहता था कि वह भाभी को भगाकर ले जाएगा। परिवार वाले इसे हल्के में लेते थे, लेकिन किसी को यह अंदेशा नहीं था कि यह मजाक एक दिन हकीकत बन जाएगा।


अब महिला का बेटा जहां अपनी शादी की तैयारी कर रहा था, वहीं उसकी मां ने खुद अपने देवर से कथित रूप से लव मैरिज कर ली। यह बात अब पूरे गांव में चर्चा का विषय बन चुकी है। पीड़ित पति ने मनियारी थाना में लिखित आवेदन देकर पत्नी की खोजबीन और कैश-ज्वेलरी की बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश शुरू कर दी है। थानेदार के अनुसार, महिला और युवक की लोकेशन ट्रैक की जा रही है, जल्द उन्हें बरामद कर कार्रवाई की जाएगी। यह मामला पारिवारिक रिश्तों की बुनियाद को हिला देने वाला है। कानून की नजर में महिला बालिग है और अपनी मर्जी से निर्णय ले सकती है, लेकिन मामले में चोरी और धोखाधड़ी जैसे कानूनी पहलू भी सामने आ रहे हैं, जिनकी जांच जारी है।