ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

मुजफ्फरपुर स्टेशन पर 2 प्रवासियों की मौत, लोगों में मचा हड़कंप

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है. जहां रेलवे स्टेशन पर दो प्रवासियों की मौत हो गई है. इस घटना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. प्रशासनिक टी

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है. जहां रेलवे स्टेशन पर दो प्रवासियों की मौत हो गई है. इस घटना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. प्रशासनिक टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


मामला मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन का है. जहां दो प्रवासियों की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक एक मृतक बच्चा पश्चिम चंपारण के बेतिया का है. जबकि दूसरा कटिहार जिले की रहने वाली एक महिला है. बताया जा रहा है कि मृतक बच्चा पश्चिम चम्पारण के बेतिया इलाके का है. जिसकी उम्र सिर्फ 4 साल बताई जा रही है. इसकी पहचान मोहम्मद इरशाद के रूप में हुई है, जो मोहम्मद पिंटू का बेटा बताया जा रहा है.


मरने वालों में एक महिला भी शामिल है. जो कटिहार जिले की रहने वाली बताई जा रही है. मृतक महिला की पहचान रबीना खातून के रूप में की गई है. यह महिला अहमदबाद से मधुबनी जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार थी. दोनों लोगों की मौत संदेहास्पद स्थिति में हुई है. प्रशासन ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है. मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है.