ब्रेकिंग
बिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीपटना में दिनदहाड़े 27 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने CMS कैश वैन को बनाया निशानाझारखंड के राज्यपाल ने घटाया कारकेड, पीएम मोदी के ‘सेव फ्यूल’ मंत्र पर सिर्फ 4 गाड़ियों का फैसलाBihar News: RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को करनी की मिली सजा, रिटायरमेंट के बाद सरकार ने 100 फीसदी पेंशन जब्त किया Bihar Bhumi: 120 दिनों से लंबित दाखिल-खारिज आवेदन को 15 दिनों में निबटाएं, सरकार ने सभी CO को दिया यह आदेश बिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीपटना में दिनदहाड़े 27 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने CMS कैश वैन को बनाया निशानाझारखंड के राज्यपाल ने घटाया कारकेड, पीएम मोदी के ‘सेव फ्यूल’ मंत्र पर सिर्फ 4 गाड़ियों का फैसलाBihar News: RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को करनी की मिली सजा, रिटायरमेंट के बाद सरकार ने 100 फीसदी पेंशन जब्त किया Bihar Bhumi: 120 दिनों से लंबित दाखिल-खारिज आवेदन को 15 दिनों में निबटाएं, सरकार ने सभी CO को दिया यह आदेश

Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग

बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। कांटी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दो राहगीरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर पांच गोलियां मार दीं। दोनों गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar crime news : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। कांटी थाना क्षेत्र के कपरपुरा रेलवे गुमटी के पास शनिवार रात बदमाशों ने साइकिल सवार दो राहगीरों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना वारमतपुर लीची गाछी के समीप की है, जहां देर रात सुनसान इलाके का फायदा उठाकर पहले से घात लगाए अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, सिरसिया निवासी राजकिशोर भगत उर्फ लालू (40) और शाहबाजपुर निवासी अनिल पटेल (45) साइकिल से शहर से अपना काम निपटाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दी।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधियों ने कुल पांच राउंड फायरिंग की। इसमें राजकिशोर भगत को सीने और पेट में तीन गोलियां लगी हैं, जबकि अनिल पटेल को दो गोलियां लगी हैं। गोली लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और खून से लथपथ हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


राहगीरों द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल दोनों युवकों को तुरंत बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी हुई है।


स्थानीय लोगों का मानना है कि यह घटना लूटपाट के दौरान हुई हो सकती है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों को पहचान लिए जाने के डर से उन्होंने दोनों युवकों को गोली मार दी। हालांकि, पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।


घटना की सूचना मिलते ही कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि घायलों का बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी लूट के विरोध में हुई या हत्या की नीयत से, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच जारी है।


वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। कांटी से जदयू विधायक और पूर्व मंत्री अजीत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और फिर अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।


विधायक अजीत कुमार ने बताया कि कपरपुरा रेलवे गुमटी के बंद रहने के कारण यह इलाका काफी सुनसान हो गया है, जिसका फायदा अपराधी उठा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित गश्ती बढ़ाने की मांग की।


इसके अलावा, डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी भी अस्पताल पहुंचीं और घायलों व उनके परिजनों से बातचीत कर पूरी जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस टीम जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी। फिलहाल, पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।


इस घटना ने एक बार फिर जिले में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से आम लोगों में भय का माहौल है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई कर पाती है और अपराधियों को पकड़कर कानून के कटघरे में लाती है।

संबंधित खबरें