ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

साधु के वेश में ठग: महिला को बेहोश कर ठगे 9 लाख के गहने, दोनों ठगों को ग्रामीणों ने दबोचा

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में साधु के वेश में पहुंचे दो ठगों ने महिला को झांसा देकर 9 लाख रुपये के गहने ठग लिए। महिला को नशीली चीज खिला कर बेहोश किया गया। ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar
ठगों से सावधान
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUZAFFARPUR: भोले-भाले लोगों को ठगने और अपना शिकार बनाने के लिए ठग कई तरह के हथकंड़े अपना रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है जहां साधु के वेश में ठगी की गयी। पैसे की लालच देकर 9 लाख के स्वर्ण आभूषणों पर हाथ साफ किया। 9 लाख का गहना लेकर ठग फरार हो गया है। जबकि ग्रामीणों ने दो ठगों को धड़ दबोचा दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। 


मुजफ्फरपुर में फिर से एक बार ठगी का मामला देखने को मिला। जहां साधु के वेश में पहुंचे बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाया। जहां से 9 लाख रुपए का गहना लेकर फरार हो गये है। मामला मनियारी थाना क्षेत्र अंतरगत जगदीशपुर गांव की है, जहां पर दोपहर के समय एक घर में दो-दो की संख्या में साधु पहुंचा था। घर में अकेली महिला देखकर पैसे का लालच दिया गया। कहा कि आपका गहना जेवर को हम दोगुना कर देंगे। साधु द्वारा नकली गहना दिखाकर महिला को भ्रमित किया गया। महिला साधु के बात में आ गई जिसके बाद घर का सारा गहना निकाल कर वो साधु के पास ले गई। पहले साधु ने नकली गहना महिला को दिखाया और कई तरह के सपना भी दिखाया।


अपने जाल में फंसा कर महिला को  कुछ खाने को दिया। जिसे खाने के बाद महिला बेहोश हो गई। इसके बाद ठग सारा गहना जेवर लेकर वहां से फरार हो गया। वही परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो देखा कि घर की बहू बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है। जब उसे होश में लाकर पूछताछ की गई तब सारी बात सामने आ गई। बहू की बातें सुनने के बाद लोग हैरान रह गये। लोग ठगों को ढूंढने निकले तो बगल के मुरौल चौक से दो ठगों को पकड़ा गया। उसके पास से नकली जेवर बरामद किया गया। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी डायल 112 को दी। और पकड़े गये दोनों ठगों को पुलिस के हवाले कर दिया। 


पीड़ित परिवार ने मनियारी थाने में इस मामले की शिकायत की है। पीड़ित परिवार ने बताया कि घर में कोई नहीं था तभी दो की संख्या में साधु के वेश में घर में घुसकर अकेली महिला देखकर निशाना बनाया। साधु के वेश में पहुंचे बदमाश द्वारा नकली जेवर के कई तरह के लोग लालच दिखाकर घर में से सारा सोना निकलवा लिया। उसके बाद दिमाग को भ्रमित कर दिया। उसके बाद कुछ नशीली चीज खिलाकर सारा गहना  जेवर लेकर बदमाश चंपत हो गया। बगल के चौक से दो बदमाश को ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस को हवाले कर दिया। लेकिन उसके पास से नकली गहना बरामद हुआ है। 9 लाख रूपये के असली सोने का गहना लेकर ठग फरार हो गया है। पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की माग की है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।