ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

मुजफ्फरपुर पहुंचे प्रवीण तोगड़िया, सीमांचल से घुसपैठियों को बाहर करने की उठाई मांग

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया मुजफ्फरपुर पहुंचे और सीमांचल में बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने की मांग की। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी जोर दिया।

बिहार न्यूज
प्रवीण तोगड़िया का बिहार दौरा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR:अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया बुधवार को मुजफ्फरपुर के खबड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिहार के सीमांचल क्षेत्रों में रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालना चाहिए।


तोगड़िया ने कहा कि अवैध घुसपैठ देश की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती है और सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए इस पर सख्ती से रोक लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनके पुराने मित्र और देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया है। 


तोगड़िया ने सरकार से सीमांचल इलाके में विशेष अभियान चलाने की मांग करते हुए कहा कि घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें वापस भेजा जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने भारतीय महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी जोर दिया और कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और मजबूत बनने की जरूरत है, ताकि वे समाज और देश के विकास में बड़ी भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम के दौरान संगठन के कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।