ब्रेकिंग
बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलबिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायल

मुजफ्फरपुर नाव हादसाः एक युवक समेत दो का मिला शव, 9 की तलाश में जारी; CM ने रखी है विशेष नजर

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में गुरुवार के हुए दर्दनाक नाव हादसे में अब एक बच्चे और एक युवक की डेड बॉडी बरामद की गई है। बच्चे की पहचान अजमत के रूप में हुई है ज

मुजफ्फरपुर नाव हादसाः एक युवक समेत दो का मिला शव, 9 की तलाश में जारी; CM ने रखी है विशेष नजर
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में गुरुवार के हुए दर्दनाक नाव हादसे में अब एक बच्चे और एक युवक की डेड बॉडी बरामद की गई है। बच्चे की पहचान अजमत के रूप में हुई है जिसकी उम्र 4 साल है। उसके पिता नाम मोहम्मद नौशाद है जो भटगामा गांव का रहने वाला है। दूसरी ओर युवक की पहचान मो शमसूल,45 वर्ष पिता मो अयूब के रूप में की गयी है।  


वहीं, इस घटना के बाद आज अहले सुबह से एनडीआरफ और एसडीआरएफ और पटना से आई गोताखोर की टीम ने एक बार फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जिसमें जहां वही मौके पर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन और मुजफ्फरपुर पुलिस के अधिकारी जमे हुए हैं और पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। इस घटना स्थल पर आज भी भी भारी भीड़ जुट गई है। जिला अधिकारी प्रणव कुमार डीसी आशुतोष द्विवेदी प्रभारी एसएसपी अरविंद प्रताप सिंह एसडीओ पूर्वी सहित तमाम पदाधिकारी को लेकर चौकस हैं। स्थानीय विधायक निरंजन राय और सांसद अजय निषाद ने घटना पर दुख जताया है।


इसके साथ ही स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अजमत के परिजनों से बात कर रही है। गुरुवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीएम प्रणव कुमार को पूरी घटना पर नजर रखने का आदेश दिया था। सीएम ने कहा था कि रेस्क्यू ऑपरेशन ठीक से चलाएं और पड़ित परिवारों की पूरी मदद करें। पुलिस कोशिश कर रही है कि परिजनों से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई जाए।


 अब इस घटना में दोनों की मौत के बाद अजमत के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।  मो शमसूल के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस बीच अभी तक 9 नाव सवार अभी भी लापता है। उनकी खोज के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। गुरुवार को अंधेरा होने के बाद ऑपरेशन रोक दिया गया था। शुक्रवार को गांव के स्कूल के पास नदी किनारे अजमत की लाश मिली डेड बॉडी मिलने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया ग्रामीणों की सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे और को उठाकर घर ले गए पुलिस उसके घर पहुंच गई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। गुरुवार को जिले के गायघाट में यह हादसा हुआ था।


आपको बताते चलें कि, गुरुवार को मुजफ्फरपुर-दरभंगा रोड में बेनीबाद के पास मधुरपट्टी से भटगामा जा रही नाव पलट गई। नाव पर स्कूली बच्चों और महिलाओं समेत 30 से अधिक लोग सवार थे।  इस भीषण हादसे में नाव पर सवार स्कूली बच्चों समेत 12 लोग लापता हो गए। घटना में कम से कम 20 लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया। बचाए गए लोगों में दजर्लनभर स्कूली बच्चे शामिल थे। घटनास्थल पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है।