ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मुजफ्फरपुर में लोगों को अंधा करने वाले अस्पताल को किया गया सील, ओटी,ऑफिस और दवा दुकान में लगाया गया ताला

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के उस आई हॉस्पिटल में ताला जड़ दिया गया है जिसने कई लोगों के आंखों की रोशनी ले ली. बिहार के लापरवाह स्वास्थ्य सिस्टम की पोल खोल चुके अस्पताल को मुजफ्फरपुर ज

मुजफ्फरपुर में लोगों को अंधा करने वाले अस्पताल को किया गया सील, ओटी,ऑफिस और दवा दुकान में लगाया गया ताला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के उस आई हॉस्पिटल में ताला जड़ दिया गया है जिसने कई लोगों के आंखों की रोशनी ले ली. बिहार के लापरवाह स्वास्थ्य सिस्टम की पोल खोल चुके अस्पताल को मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार को सील कर दिया. मुजफ्फरपुर पूर्वी की अतिरिक्त एसडीएम की निगरानी में अस्पताल के ओटी, दफ्तर और दवा दुकान को सील किया गया. एसडीएम ने कहा कि जांच होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.


इससे पहले गुरूवार को इस "आंखफोड़वा कांड" में डॉक्टर, पारा मेडिकल स्टॉफ के खिलाफ ब्रह्मपुरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। लेकिन घटना के 12 दिन गुजर जाने के बाद भी मामले का मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है. इस पूरे मामले में बिहार के स्वास्थ्य महकमें की लापरवाही और असंवेदनशीलता की कहानी यही खत्म नहीं होती. मुजफ्फरपुर से पटना आईजीआईएमएस में इलाज कराने रेफर किये गए मरीज को आईजीआईएमएस में बेड के लिए भी संघर्ष करना पड़ा. 


बता दें कि बदइंतजामी का आलम ये था कि मुजफ्फरपुर से इलाज कराने आये कई मरीज को अस्पताल में बेड नहीं मुहैया कराया गया तो वो जमीन पर ही लेट गए. बाद में जब मीडिया ने इस बदइंतजामी की तस्वीर दिखाई तो शर्मसार हुए आईजीआईएमएस प्रबंधन ने उन्हे बेड उपलब्ध कराया.

टैग्स