ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

मुजफ्फरपुर: कोरोना पॉजिटिव का शव लेने से पत्नी ने किया इनकार, स्वीपरों ने किया अंतिम संस्कार

MUZAFFARPUR : जिले के एसकेएमसीएच के कोरोना वार्ड में भर्ती एक मरीज की सोमवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई. जिसके बाद उनके परिजनों ने शव को ले जाने से इंकार कर दिय

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR : जिले के  एसकेएमसीएच के कोरोना वार्ड में  भर्ती एक मरीज की सोमवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई. जिसके बाद उनके परिजनों ने शव को ले जाने से इंकार कर दिया. अस्पताल प्रशासन ने शव देने के लिए फोन भी किया, लेकिन पत्नी ने शव लेने से इंकार कर दिया. परिजन संक्रमित होने के डर से शव को लेने से इंकार कर दिया.

मृतक भगवानपुर के रहनेवाले थे. वे वैशाली जिले के एक अधिकारी के बहनाेई थे और तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें एसकेएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. मंगलवार की शाम तक उनका शव अस्पताल में ही पड़ा रहा. 

इसके बाद प्राचार्य ने सदर अस्पताल से कोरोना मॉर्चुरी वैन मंगवाया और शव का डिस्पोजल कराया. चार स्वीपर को पीपीई किट पहनाकर प्रोटोकॉल के अनुसार शव का अंत्येष्टि करायी गयी है. प्राचार्य ने बताया कि कोरोना से मौत को लेकर दाह संस्कार करने के लिए अस्पताल के ही चार स्वीपर को मेंबर बनाया गया है. सभी का अकाउंट नंबर और आधार कार्ड लेकर सरकार को भेज दिया गया है.